Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सिविल के आईसीयू में शुरू हुई पोस्ट कोविड चिकित्सा

Published

on

Loading

लखनऊ। लखनऊ के डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय, में पोस्ट कोविड चिकित्सा प्रारम्भ कर दी गई है। यह जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल के निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डा0 सुभाष चन्द्र सुन्द्रियाल ने बताया है कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत कुछ मरीजों में कोरोना टेस्ट आरटीपीसीआर नेगेटिव होने के बाद भी कुछ समस्याएं आती रहती हैं, जिसके लिए उन्हें उचित चिकित्सा की आवश्यकता होती है। इन मरीजों की चिकित्सा और उचित देखभाल के लिए सिविल अस्पताल में पोस्ट कोविड वार्ड स्थापित कर दिया गया है। डाॅ0 सुन्द्रियाल ने जानकारी दी है कि पोस्ट कोविड वार्ड की व्यवस्था और देखरेख के लिए चिकित्सालय के कार्डियोलाॅजिस्ट डाॅ0 बाबू राम जायसवाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

कोविड वार्ड के नोडल अधिकारी कार्डियोलाजिस्ट डाॅ0 बाबू राम जायसवाल ने जानकारी दी है कि कोरोना से ठीक हो चुके मरीज कई अन्य बीमारियों की समस्या को अनुभव कर रहे हैं, जो कि पोस्ट कोविड समस्याएं हैं। ऐसे में उन्हें समस्याओं का चिकित्सीय समाधान मिल सके इसके लिए सिविल अस्पताल के द्वितीय तल पर स्थित आईसीयू में 14 बेड का पोस्ट कोविड वार्ड स्थापित हो गया है। इसमें आईसीयू की भांति 24 घंटे सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने बताया कि समस्या के समाधान के लिए उनसे मो0नं0 9412667503 पर सम्पर्क किया जा सकेगा।

ज्ञात हो कि सिविल अस्पताल में टेलीमेडिसिन सुविधा भी प्रारम्भ हो चुकी है। प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 9ः00 बजे से अपराह्न 3ः00 बजे तक फोन करके रोगी द्वारा चिकित्सीय परामर्श प्राप्त किया जा सकता है, इसके लिए विभागवार निम्नानुसार फोन नं0 उपलब्ध कराए गये हैं।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’

Published

on

Loading

अयोध्या। देशभर में आज रामनवी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार रामनवमी के मौके पर अयोध्या में खास आयोजन किया जा रहा है। 500 साल बाद अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम का सूर्य तिलक किया गया।

वैज्ञानिक दर्पण के जरिए सूर्य की किरण को भगवान रामलला के मस्तक पर पहुंचाया गया। इस दौरान सूर्य की किरणों ने लगभग 4 मिनट तक रामलला के ललाट की शोभा बढ़ाई। शंखों की ध्वनि, मंत्रोच्चारण और पुजारियों की मौजूदगी में सूर्य तिलक के अवसर को और भी शानदार बना दिया। दूसरी ओर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि श्री रामनवमी की पावन बेला में आज, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया।

भगवान राम के सूर्याभिषेक के बाद लोगों ने दिव्य दर्शन किए। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद रामलला की ये पहली रामनवमी है। अयोध्या में रामनवमी की अद्भुत और विह्गम छटा दिखने को मिल रही है। इस दौरान रामलला की विशेष पूजा-अर्चना हुई। इस मौके पर राम मंदिर को फूलों और लाइटिंग से सजाया गया है। राम मंदिर के कपाट भक्तों के लिए सुबह 3.30 बजे खोल दिए गए हैं। यहां पर रात 11 बजे तक भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे। यहां पर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। दोपहर 12.16 बजे रामलला का सूर्यतिलक के भव्य दर्शन हुए।

इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने जानकारी दी थी कि सूर्य के तिलक का सफल परीक्षण पूरा कर लिया गया है। वैज्ञानिकों ने जिस तरह से प्रयास किया है, वह बहुत सराहनीय और वह बहुत अद्भुत है, क्योंकि सूर्य की किरणें भगवान रामलला के ठीक ललाट पर पड़ी है। जैसे ही सूर्य की किरणें प्रभु राम के माथे पर पड़ी, वैसे ही पता चल रहा है कि भगवान सूर्य उदय कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा था कि इतना ही नहीं, त्रेता युग में भी जब प्रभु राम ने अवतार लिया था तो उस दौरान सूर्य देव एक महीने तक अयोध्या में रुके थे। त्रेता युग का वह दृश्य अब कलयुग में भी साकार हो रहा है। जब हम प्रभु राम का आरती उतार रहे थे और सूर्य देव उनके माथे पर राजतिलक कर रहे थे तो वह दृश्य बहुत अद्भुत दिख रहा था।

Continue Reading

Trending