Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

सावधान! सोने से पहले क्या आप भी लगाते हैं तकिया? जरुर पढ़ें ये खबर

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आजतक आप सभी ने कई तरह के फायदे सुने होंगे जैसे कि ऐसा क्या खाएं की आप गोरे हो जाएं, ऐसा क्या पहने की आप सुन्दर दिखे लेकिन क्या कभी आपने तकिया लगाने या न लगाने के फायदे सुने है, अगर नहीं तो आज हम आपको तकिया न लगाने के वो 8 फायदे बताने जा रहे हैं जिन्हें सुन आप दंग रह जाएंगे।

  • झुर्रियां नहीं होती हैं: तकिये का इस्तेमाल करने से झुर्रियां पड़ती हैं क्योंकि ऐसा करने से चेहरे पर एक दबाव पड़ता है। जो लोग इसका इस्तेमाल नहीं करते हैं उन्हें यह दिक्कत नहीं होती है।
  • पीठ दर्द नहीं होता है: जब हम तकिये का इस्तेमाल करते हैं तो रीढ़ की हड्डी की स्थिति बदल जाती है और हमें पीठ में दर्द होने लगता है। इसलिए बिना तकिये के सोने से हमारी गर्दन स्पाइन की दिशा में रहती है जिसकी वजह से उसमे और पीठ में दर्द नहीं होता है।
  • 4- गर्दन में दर्द नहीं होता है:
  • गर्दन में दर्द नहीं होता है: तकिये का इस्तेमाल करने से हमारी गर्दन में दर्द रहता है और खासकर सुबह के समय जब हम उठते हैं तो यह दर्द ज्यादा रहता है क्योंकि तकिये का इस्तेमाल करने से शरीर की नर्व डैमेज हो जाती है जिससे दर्द होता है।
  • 5- यंग दिखते हैं: तकिये के साथ सोने से हम अच्छी नींद नहीं लेते हैं जिससे हम थका हुआ महसूस करते हैं। तकिये का इस्तेमाल नहीं करने से हमें अच्छी नींद आती है जिसकी वजह से हमारी त्वचा फ्रेश रहती है और हम हमेशा यंग लगते हैं।
  • 6- हड्डियाँ एक सीध में रहती हैं: बिना तकिये के सोने से हमारी हड्डियाँ एक सीध में रहती हैं जिससे हमें कोई दर्द महसूस नहीं होता है और हम स्वस्थ रहते हैं।
  • 7- अच्छी नींद आती है: अध्ययन यह बताते हैं कि बिना तकिये का सोने से हमें नींद अच्छी आती है और कई तरह की दिक्कतें जैसे रात में चलने और सपने आना, नहीं होती हैं।
  • 1- मुंहासे नहीं होते हैं:
  • 8- तनाव दूर होता है: जब हम तकिये का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो हमें एक अच्छी नींद आती है और हमारी सारी थकान दूर हो जाती है जिससे हमें तनाव नहीं होता है और हम फ्रेश महसूस करते हैं।
  •  6- हड्डियाँ एक सीध में रहती हैं:
  • मुंहासे नहीं होते हैं: बिना तकिये के सोने से हमें हमारे चेहरे में मुंहासे होने की संभावना कम होती है। क्योंकि जब हम तकिये का इस्तेमाल करते हैं तो हमारा फेस तकिये पर ही रहता है जिस पर धुल होने की वजह से मुंहासे हो सकते हैं।

 

Continue Reading

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending