Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

3 दिनों में ही हिट हुई विक्की कौशल की उरी, कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश!

Published

on

Loading

मुंबई। सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म ‘उरी’ लोगों को खूब पसंद आ रही है। इस शुक्रवार को रिलीज हुई उरी को दर्शकों की खूब वाहवाही मिल रही है।

शुक्रवार को फिल्म ने जबरदस्त कमाई करते हुए 8 करोड़ का कलेक्शन किया। शनिवार को भी दर्शकों की संख्या में इजाफा देखने को मिला जिससे फिल्म का कलेक्शन 12 करोड़ के पार पहुंच गया।

फिल्म के तीसरे दिन यानि रविवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिली। उरी ने रविवार को शानदार कमाई करते हुए 14 करोड़ का बिजनेस किया।

तीन दिन की इस जबरदस्त कमाई के बाद फिल्म की कुल कमाई 34 करोड़ हो गई है। फिल्म समीक्षकों ने तीन दिन के जबरदस्त कलेक्शन के बाद इसे हिट घोषित कर दिया है।

फिल्म की असली परीक्षा सोमवार से गुरूवार के बीच है अगर यह फिल्म इन चार दिनों में अच्छा प्रदर्शन करती है तो इसे सुपरहिट घोषित कर दिया जाएगा।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending