Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लखनऊ की खराब सड़कों का ब्रजेश पाठक ने किया निरीक्षण, 15 जुलाई तक दुरुस्त करने के दिए निर्देश

Published

on

Loading

लखनऊ। कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के बाद विधायी एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए शुक्रवार को सड़क पर उतरे। उन्होंने राजधानी की जर्जर सड़कों का निरीक्षण किया।

सड़कों की हालत से परेशान लोगों से बातचीत की और जल्द से जल्द उन्हें समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। जर्जर सड़क और जनता के लिए परेशानी बने गड्ढे देख कानून मंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने अफसरों को १५ जुलाई तक खराब सड़कों की स्थिति सुधारने के निर्देश दिये।

विधायी एवं न्याय मंत्री ने एलडीए, नगर निगम, जल निगम के अधिकारियों से सख्त लहजे में कहा कि सड़क निर्माण में बरती गई लापरवाही बिलकुल बर्दाशत नहीं की जाएगी। बरसात में लोगों को समस्या न हो इसके लिये उन्होंने अधिकारियों को तत्काल गड्ढों को भरने और जर्जर हो चुकी सड़कों का पैच वर्क जल्द पूरा कराने के भी निर्देश दिये। इससे पहले सुबह निरीक्षण पर निकले कानून मंत्री को प्रमुख क्षेत्रों में सड़क पर गड्ढे दिखाई दिये। उनके साथ एलडीए, नगर निगम, जल निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। कैसरबाग, लालबाग, अमीनाबाद, वजीरगंज, हजरतगंज और हुसैनगंज समेत विभन्न स्थलों पर उनको सड़क पर गड़ढे नजर आए।

स्मार्ट सिटी सीवरेज योजना के तहत लखनऊ के कैसरबाग, लालबाग, अमीनाबाद, वजीरगंज, हजरतगंज आदि पुराने लखनऊ के क्षेत्रों में चल रहे कार्यों को उन्होंने समय पर पूरा किये जाने के निर्देश दिये। 208 करोड़ के प्रोजेक्ट से निर्मित हो रही योजना से 1 लाख 92 हजार 740 की आबादी को सीवर लाइन पड़ जाने से फायदा मिलने वाला है। जिसका कई दशकों से लखनऊ की जनता को इंतजार था। अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि योजना का 63 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और दिसम्बर 2021 तक काम पूरा करने का लक्ष्य है। कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने संबंधित जल निगम के अधिकारियों को समय से काम पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों से कहा कि बरसात का मौसम शुरू होने वाला है ऐसे में निर्माण कार्य के दौरान जनता को समस्या नहीं आनी चाहिये इसका भी ध्यान रखा जाए।

निरीक्षण में नगर आयुक्त अजय द्विवेदी, जल निगम महाप्रबंधक आरके अग्रवाल, जल निगम के अधिशासी अभियंता पीयूष मौर्या, जल निगम के परियोजना प्रबंधक रोहित गुप्ता, जल निगम के सहायक अभियंता हरेन्द्र सिंह, जल निगम के अवर अभियंता मुनीश अली, जल निगम के अवर अभियान मलखान सिंह मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending