प्रादेशिक
कोरोना वैक्सीनेशन में नंबर-1 बना यूपी, सीएम योगी ने ट्वीट कर कही ये बात
लखनऊ। कोरोना से जंग में उत्तर प्रदेश ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अब यूपी पूरे देश में सबसे ज्यादा कोविड वैक्सीनेसन करने वाला राज्य बन गया है। यूपी में अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को टीकाकरण हो चुका है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद इस कीर्तिमान की जानकारी दी।
उन्होंने ट्वीट किया- समस्त प्रदेशवासियों से यह साझा करते हुए हार्दिक प्रसन्नता हो रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उ.प्र. 10 लाख लोगों को कोविड-19 वैक्सीन लगाने वाला देश का प्रथम राज्य बन गया है। इसका श्रेय सभी स्वास्थ्य कार्मिकों एवं आप सभी को जाता है।
समस्त प्रदेशवासियों से यह साझा करते हुए हार्दिक प्रसन्नता हो रही है कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में उ.प्र. 10 लाख लोगों को कोविड-19 वैक्सीन लगाने वाला देश का प्रथम राज्य बन गया है।
इसका श्रेय सभी स्वास्थ्य कार्मिकों एवं आप सभी को जाता है।
सभी प्रदेशवासियों को बधाई।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 18, 2021
बता दें कि सबसे ज्यादा कोविड टेस्ट करने वाले राज्यों की लिस्ट में भी यूपी शीर्ष पर काबिज है। यहां अब तक 3 करोड़ से ज्यादा कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते गुरुवार 1.2 लाख लोगों का टेस्ट किया गया है। इसी के साथ राज्य का आंकड़ा 3 करोड़ पहुंच गया है। इसके बाद कर्नाटक दूसरे नंबर पर है, जहां 1.8 करोड़ कोविड टेस्टिंग की गई है। इसके बाद, 1.7 करोड़ टेस्टिंग के साथ तीसरे नंबर पर तमिलनाडु है।
उत्तर प्रदेश
फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए
फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।
इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”
-
लाइफ स्टाइल3 days ago
तेजी से बढ़ रही है दिल की बीमारियों के चलते मौत, करें ये उपाय
-
नेशनल3 days ago
हैदराबाद से बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता के खिलाफ FIR दर्ज, मस्जिद की तरफ काल्पनिक तीर छोड़ने का आरोप
-
नेशनल3 days ago
सपा ने कन्नौज से तेज प्रताप यादव को बनाया उम्मीदवार, अखिलेश नहीं लड़ेंगे चुनाव
-
नेशनल3 days ago
शिक्षक भर्ती घोटाला: कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले से गई 24000 शिक्षकों की नौकरी, बस एक महिला की बची जॉब
-
नेशनल3 days ago
राहुल गांधी की तबियत आज भी खराब, तमाम चुनावी कार्यक्रम हुए कैंसिल
-
नेशनल3 days ago
दूसरे चरण में धार्मिक ध्रुवीकरण के समीकरण का चक्रव्यूह भेद पाएंगे मोदी!
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा
-
नेशनल3 days ago
सुप्रीम कोर्ट ने रेप पीड़िता नाबालिग को 30 सप्ताह का गर्भ गिराने की दी इजाजत