Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यूपी में कोरोना की स्पीड हुई तेज, एक दिन में मिले इतने केस

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर बड़ी संख्या में लोगों को अपना शिकार बना रही है। प्रदेश में हर दिन कोरोना के रिकॉर्ड नए मामले सामने आ रहे हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक सूबे में 24 घंटे में 22439 नए संक्रमित सामने आए हैं।

इसी के साथ देश में कोरोना के सक्रिय केस के मामले में यूपी महाराष्ट्र के बाद अब दूसरे स्थान पर आ गया है। बता दें कि यूपी में बुधवार को जहां 24 घंटे में 20510 नए संक्रमित मिले थे, वहीं गुरुवार को इनकी संख्या में 1926 का इजाफा हो गया है। पिछले 24 घंटे में 68 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। कोरोना से अब तक 9480 लोगों की मौत हो चुकी है।

यूपी की राजधानी लखनऊ में इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां हर दिन 5 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। शवदाह गृह और कब्रिस्तान में भी शवों की हालत देख लोग बेहद भयभीत हैं।

लखनऊ में बीते 24 घंटे में 5183 नए संक्रमित मिले हैं। कल यहां पर 5433 लोग मिले थे। लखनऊ में एकिटव केस करीब 32 हजार हैं। लखनऊ के साथ ही अब संगमनगरी प्रयागराज और वाराणसी में स्थिति खराब होती जा रही है।

प्रयागराज में 1888 और वाराणसी में 1859 नए संक्रमित मिले हैं। कानपुर में भी आंकड़ा हजार पारकर 1263 केस पर है तो गोरखपुर में हजार के करीब पहुंच गया है। गोरखपुर में गुरुवार को 750 नए संक्रमित मिले हैं।

 

उत्तर प्रदेश

रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’

Published

on

Loading

अयोध्या। देशभर में आज रामनवी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार रामनवमी के मौके पर अयोध्या में खास आयोजन किया जा रहा है। 500 साल बाद अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम का सूर्य तिलक किया गया।

वैज्ञानिक दर्पण के जरिए सूर्य की किरण को भगवान रामलला के मस्तक पर पहुंचाया गया। इस दौरान सूर्य की किरणों ने लगभग 4 मिनट तक रामलला के ललाट की शोभा बढ़ाई। शंखों की ध्वनि, मंत्रोच्चारण और पुजारियों की मौजूदगी में सूर्य तिलक के अवसर को और भी शानदार बना दिया। दूसरी ओर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि श्री रामनवमी की पावन बेला में आज, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया।

भगवान राम के सूर्याभिषेक के बाद लोगों ने दिव्य दर्शन किए। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद रामलला की ये पहली रामनवमी है। अयोध्या में रामनवमी की अद्भुत और विह्गम छटा दिखने को मिल रही है। इस दौरान रामलला की विशेष पूजा-अर्चना हुई। इस मौके पर राम मंदिर को फूलों और लाइटिंग से सजाया गया है। राम मंदिर के कपाट भक्तों के लिए सुबह 3.30 बजे खोल दिए गए हैं। यहां पर रात 11 बजे तक भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे। यहां पर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। दोपहर 12.16 बजे रामलला का सूर्यतिलक के भव्य दर्शन हुए।

इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने जानकारी दी थी कि सूर्य के तिलक का सफल परीक्षण पूरा कर लिया गया है। वैज्ञानिकों ने जिस तरह से प्रयास किया है, वह बहुत सराहनीय और वह बहुत अद्भुत है, क्योंकि सूर्य की किरणें भगवान रामलला के ठीक ललाट पर पड़ी है। जैसे ही सूर्य की किरणें प्रभु राम के माथे पर पड़ी, वैसे ही पता चल रहा है कि भगवान सूर्य उदय कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा था कि इतना ही नहीं, त्रेता युग में भी जब प्रभु राम ने अवतार लिया था तो उस दौरान सूर्य देव एक महीने तक अयोध्या में रुके थे। त्रेता युग का वह दृश्य अब कलयुग में भी साकार हो रहा है। जब हम प्रभु राम का आरती उतार रहे थे और सूर्य देव उनके माथे पर राजतिलक कर रहे थे तो वह दृश्य बहुत अद्भुत दिख रहा था।

Continue Reading

Trending