Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यूपी में कोरोना के मामलों में आई थोड़ी कमी, 24 घंटे में मिले 35,614 नए केस

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार कहर बरपा रहा है। हालांकि बीते 24 घंटों की बात करें तो कोरोना के नए मामलों में थोड़ी कमी देखने को मिली है जोकि राहत की खबर है। ताज़ा आंकड़ो के मुताबिक प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 35,614 नए मामले सामने आए हैं।

यह एक दिन पहले के आंकड़ों से 2500 केस कम हैं। यूपी में सबसे ज्यादा मामले लखनऊ से सामने आए हैं। यहां एक दिन में 5187 नए मामले मिले हैं। 6247 लोग डिस्चार्ज भी किए गए हैं। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक 25 हजार 633 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

वहीं यूपी में इस समय 2,97,616 एक्टिव केस हैं। उन्होंने बताया कि यूपी में अब तक 11 हजार 165 लोगों की मौत हो चुकी है। एक दिन पहले यहां 2,29,578 सैंपल की जांच की गई थी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना टेस्टिंग की संख्या बढ़ी है। अब तक 97,79,846 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग गई है। इनमें से 19,97,363 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई है। दवाओं को लेकर अपर मुख्य सचिव ने कहा कि रेमडेसिविर दवा भी हमें पर्याप्त मात्रा में मिलने लगी है।

बता दें कि हाल के दिनों में यूपी में कोरोना के मामलों में तेज़ी से बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस वायरस से सबसे ज़्यादा प्रभावित राजधानी लखनऊ है। यहां रोज़ 5 हज़ार से ज़्यादा कोरोना के मामले सामने आ रहे है। संक्रमण पर काबू पाने के लिए योगी सरकार राज्य में नाइट कर्फ्यू के साथ वीकेंड लॉकडाउन लगाने का फैसला कर चुकी है।

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending