Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लखनऊ : चरमराया पुलिस प्रशासन, दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एक बार फिर दहल गई है। लखनऊ में एक बार फिर सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। बुधवार रात लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में दो सगे भाईयों की हत्या से हड़कंप मच गया है। मौके पर लखनऊ के एडीजी राजीव कृष्णा, आईजी सुजीत पाडेण्य और एसएसपी कलानिधि नैथानी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

जानकारी के मुताबिक- ठाकुरगंज इलाके में बेख़ौफ़ बदमाशों ने दो सगे भाइयों इमरान (20) व अरमान (18) को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी डंडों से पीटा और बाद में गोली से उड़ा दिया। बताया जा रहा है कि करीब छह बदमाश मुसाहिबगंज की भीड़ भरी बस्ती में दोनों को पीटते रहे, लेकिन कोई उन्हें बचाने के लिए आगे नहीं आया।


प्रभारी निरीक्षक अञ्जनी कुमार पांडेय ने बताया कि मृतकों के पिता दिलदार प्रॉपर्टी डीलर हैं। इमरान कैब चालक है। बुधवार की रात इमरान और अरमान अपने बीमार पिता को दवा देकर लौट रहे थे। तभी कार और बाइक सवार बदमाशों ने इमरान के कैब को ओवरटेक करके उन्हें रोका। इस बीच बदमाशों और इमरान के बीच नोकझोंक हुई। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटा और फिर गोली मार दी। इसके बाद इमरान और अरमान लहूलुहान होकर गिर पड़े। उन्हें ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

यह वारदात थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई। वारदात के बाद पुराने लखनऊ में तनाव को देखते हुए आठ थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी खंगालने के साथ ही बदमाशों की तलाश कर रही है।

मामले में इमरान और अरमान के भाई रेहान की तरफ से नामजद तहरीर दी गई है। रेहान की तरफ से दर्ज कराई गई एफआईआर में साहिल उर्फ़ छोटू व उसके साथी शिवम और चिन्ना के ऊपर आरोप लगाया गया है। मामले में पुलिस ने तीन नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

PHOTOS COPYRIGHT : GOOGLE 

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending