मनोरंजन
बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस हैं सगी बहनें, देखिए उनकी खूबसूरत PHOTOS
वैसे तो बॉलीवुड एक्ट्रेस हमेशा चर्चा में बनी रहती है लेकिन कुछ रियल बहनों की जोड़ी ऐसी भी है जो बेस्ट फ्रेंड्स की तरह रहती है। आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बता रहे हैं जो सगी बहनें हैं, लेकिन इनके बारे में शायद बहुत कम लोग जानते हैं। खास बात यह है कि इन बहनों में किसी का एक्टिंग करियर तो सफल रहा है लेकिन किसी को असफलता का मुंह देखना पड़ा है।
काजोल और तनीषा – एक्ट्रेस काजोल ने बॉलीवुड में खूब नाम कमाया है। लेकिन उनकी बहन तनीषा कुछ खास सफलता हासिल नहीं कर पाई, हालांकि उन्होंने टेलीविजन के रियलिटी शो बिग बॉस में खूब धूम मचाया, तनीषा को सरकार, नील एंड निक्की और सरकार राज जैसी फिल्मों में काफी पसंद किया गया।
ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना – बॉलीवुड के सबसे मेहनती हीरो कहे जाने वाले अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना का एक्टिंग करियर ठीक-ठाक रहा। लेकिन उनकी बहन रिंकी खन्ना सिनेमा की दुनिया में अपनी कुछ खास जगह नहीं बना पाई।
शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी – शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की सबसे सफल एक्ट्रेसेस में शुमार है। जबकि उनकी बहन उन्हीं की तरह खूबसूरत होने के बाद भी बॉलीवुड में कुछ खास सफलता हासिल नहीं कर पाई शमिता शेट्टी ने मोहब्बतें जैसी बेहतरीन फिल्म में काम किया है। साथ ही वह कई रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी है।
रिया सेन और राइमा सेन – रिया सेन और राइमा सेन दोनों ही बहने काफी खूबसूरत दिखती हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा और दूसरी भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन इन दोनों बहनों का करियर कुछ खास नहीं रहा।
करीना कपूर और करिश्मा कपूर – कपूर खानदान की बेटियां करिश्मा कपूर और करीना कपूर दोनों ही बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेसेस हैं। इन दोनों बहनों ने बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। इन दोनों बहनों का अभिनय करियर शानदार रहा है, करिश्मा कपूर अब फिल्मों से दूर है जबकि करीना कपूर अभी भी फिल्मों में पूरी तरह से एक्टिव है।
#BOLLYWOOD #SISTERS #hotclicks #photoshoot
मनोरंजन
शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव
मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।
इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।
-
लाइफ स्टाइल2 days ago
पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर इन लोगों के लिए है नुकसानदेह, जानें कैसे
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिकी की टिप्पणी से भारत नाराज, कहा- ये हमारा आंतरिक मामला
-
नेशनल1 day ago
शिवसेना-शिंदे गुट के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, मोदी-शाह समेत कई बड़े नाम शामिल
-
नेशनल1 day ago
सीएम बने रहेंगे केजरीवाल, कोर्ट ने पद से हटाने वाली याचिका की खारिज
-
नेशनल2 days ago
बीजेपी ने तीन राज्यों के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, PM मोदी, शाह और योगी के नाम शामिल
-
नेशनल1 day ago
ईडी ने सुनीता केजरीवाल के रिश्तेदार के घर पर मारा छापा, जानें क्या है मामला
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
पाकिस्तान में अपने नागरिकों की मौत से भड़का चीन, घटना की गहन जांच की मांग की
-
नेशनल2 days ago
ईडी की कस्टडी में केजरीवाल की तबीयत बिगड़ी, शुगल लेवल 46 तक गिरा