Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

Bollywood Breaking : सुशांत ने आखिरी बार गूगल सर्च पर खोजी थी ये चीज़

Published

on

सुशांत ने आखिरी बार गूगल सर्च पर खोजी थी ये चीज़

Loading

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस की जांच जारी है। इस मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब सुशांत के आखिरी बार किए गूगल सर्च की चर्चा हो रही है।

कई मीडिया रिपोर्ट की माने तो, सुशांत के फोन की शुरूआती फॉरेंसिक रिपोर्ट से नई जानकारी सामने आई है। इसमें पता चला है कि उन्होंने मौत से पहले गूगल पर अपना नाम सर्च किया था और खुद से जुड़ी खबरें भी सर्च की थी।

पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

फॉरेंसिक रिपोर्ट से मिले डाटा के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत ने कुछ गाने भी सुने थे। वहीं सुशांत की विसरा रिपोर्ट भी सामने आ गई है। जिसमें ये साफ हो गया है कि मौत से पहले सुशांत ने कोई जहरीला या फिर नशीला पदार्थ नहीं खाया था। बता दें सुशांत के पोस्टमार्टम के बाद विसरा के सैंपल मुंबई के जेजे अस्पताल भेजे गए थे।

इसके साथ साथ उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी यही पता चला है कि उनकी मौत दम घुटने से हुई है। इसके बाद अब विसरा रिपोर्ट में भी ये मामला पूरी तरह आत्महत्या का ही लग रहा है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। मुंबई पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। इस बारे में पुलिस ने 28 लोगों से पूछताछ की है।

#Sushant #Sushantsinghrajput #Bollywood #google #entertainmentnews

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending