Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

भारत का दूसरा अंबानी हैं ये बॉलीवुड एक्टर, नाम जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Published

on

Loading

सुनील शेट्टी बॉलीवुड में एक जाना पहचाना नाम है। काफी टाइम से उनकी कोई फ़िल्म नही आई है। लेकिन, सुनील शेट्टी की अगर कोई फ़िल्म नहीं आ रही तो इसका कतई मतलब नहीं कि उनके दिन खराब चल रहे हैं और उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा होगा। आप यकीन नहीं करेंगे फिल्में न करने के बावजूद भी वो इतने अमीर हैं कि आप उन्हें दूसरा अंबानी मान सकते हैं।

साभार – INTERNET

सुनील शेट्टी को इंडिया का अर्नोल्ड श्वार्जनेगर कहा जाता है। उनकी एक्टिंग बाकी फिल्म स्टार्स से काफी अलग है। सुनील शेट्टी ने धडकन, टक्कर और मोहरा जैसे कई हिट फिल्में दी हैं। अपने दमदार एक्शन से हमारा मनोरंजन किया है।

साभार – INTERNET

ये बात बहुत कम लोगों को मालूम है कि सुनील शेट्टी एक अच्छे एक्टर होने के साथ-साथ एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। उन्होंने बिजनेस के अलावा, खेलों के जरिए भी काफी पैसे कमाएं हैं।

साभार – INTERNET

गौरतलब है कि सुनील शेट्टी कई सामाजिक काम करते है। भले ही आज सुनील शेट्टी को कम फिल्में मिल रही हों, लेकिन वो हर साल 100 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई करते हैं। सुनील शेट्टी रेस्टोरेंट्स के अलावा,  पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट नाम से एक प्रोडक्शन हॉउस भी चलाते हैं।

साभार – INTERNET

सुनील शेट्टी रेस्टोरेंट्स और प्रोडक्शन हॉउस के अलावा, कपड़ों का बुटिक चलाते हैं। वो सुनील शेट्टी ही हैं जिन्होंने बॉलीवुड में बिजनेस कल्चर को एक नया रुप दिया है। उनको ही देखकर कई अन्य स्टार्स ने भी बिजनेस करना शुरु किया।

साभार – INTERNET

एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने बताया था कि उनके पिता कभी रेस्टोरेंट में प्लेट साफ करने का काम किया करते थे। जिस रेस्टोरेंट में उनके पिता काम किया करते थे उसे सुनिल शेट्टी ने साल 2013 खरीद लिया

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending