नेशनल
ईद का चांद दिखने के बाद खरीदारी को लेकर मची अफरा-तफरी
जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर व दूसरे शहरों में गुरुवार को ईद-उल-फितर से पहले खरीदारी का खुमार अफरा-तफरी के माहौल में बदल गया।
ऐसा ईद के चांद के शाम को दिखाई देने की खबर के बाद दुकानों पर लोगों की भीड़ बढ़ने की वजह से हुआ। लोग त्योहार के शनिवार को पड़ने की उम्मीद में खरीदारी कर रहे थे, लेकिन ईद के चांद के गुरुवार की शाम को दिखने की संभावना वाली खबरों की रिपोर्ट के बाद अनुशासित खरीददारों की लंबी कतारें अचानक से मटन, बेकरी की वस्तुएं और खाने के दूसरे समान खरीदने के लिए भीड़ में बदल गई व धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
यातायात विभाग के अधिकारी जो श्रीनगर में यातायात को सुचारु बनाए रखते थे, उन्होंने मोटर चालकों को गलत पार्किंग करते और बेकरी के दुकानों के काउंटरों को फुटपाथ पर लगाते देखा गया। बच्चों को उनके माता-पिता के साथ बेहद भीड़ वाले रास्तों पर पटाखों की खरीदारी करते देखा गया।
दुकानदारों ने अधिकारियों पर प्रशासन द्वारा तय मूल्य सूची का पालन करने की बजाय काला बाजारी करने वालों को त्योहार का फायदा उठाने की अनुमति देने का आरोप लगाया। ज्यादातर कार्यालय व शैक्षिक संस्थान जल्द ही सुनसान हो गए, क्योंकि हर कोई जल्दी घर पहुंचना चाहता था।
रमजान के पवित्र महीने के दौरान उपवास करने के बाद ईद दुनियाभर के मुस्लिमों के लिए कृतज्ञता जाहिर करने का विशेष दिन है, जो अपने परिवारों के साथ शानदार भोजन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
कश्मीर में सामान्य जीवन बीते 30 साल से हिंसा से प्रभावित है, इसलिए इस तरह के अवसर लोगों के लिए खास होते हैं। इस दौरान लोग खरीदारी, दोस्तों व संबंधियों से मिलने व दूसरे सामाजिक गतिविधियों में शामिल होते हैं।
केंद्र सरकार के रमजान के दौरान संघर्षविराम की घोषणा के बाद से लोग अपने क्षेत्रों में स्वतंत्र रूप से घूम रहे हैं, अन्यथा वे सुरक्षा बलों के आतंकवादियों के खिलाफ अभियान से असुरक्षित महसूस करते हैं। (इनपुट आईएएनएस)
नेशनल
शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।
शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान
अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म3 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
प्रादेशिक3 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन