Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

श्रीलंका के खूनी खेल का साक्ष बने ईसा मसीह, मूर्ति पर मिले खून के धब्बे, तस्वीरें देखकर दहल उठेगा दिल

Published

on

Loading

श्रीलंका की राजधानी क्लोम्बो में रविवार को सिलसिलेवार तरीके से हुए धमकों ने पूरी दुनिया को हिला दिया। धमके इतने भयावह थे कि मृतकों की संख्या 290 पहुंच गई है। 450 से अधिक घायल बता रहे हैं। ईस्टर के मौके पर धमाकों में कई चर्च को भी निशाना बनाया गया। धमाके की कई भयावह तस्वीरें भी सामने आई हैं। कोलंबिया स्तिथ नेगोम्बो के सेंट सेबास्टियन चर्च में खींची गई एक फोटो में घटना की भयावहता दिखती है। ईसा मसीह की मूर्ति और दीवारों पर खून के धब्बे दिखाई पड़ते हैं। सोशल मीडिया पर यह फोटो वायरल हो चुका है।इस घटना में अभी तक किसी समूह ने हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस प्रवक्ता रुवान गुनसेकरा ने मीडिया के बातचीत के दौरान बताया की इन हमलों के संबंध में अभी तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।बता दें अधिकांश विस्फोट राजधानी कोलंबो में हुए हैं। पुलिस ने हमलावरों द्वारा इस्तेमाल किए गए एक घर पर भी छापा मारा है।
प्रशासन ने पूरे देश में कर्फ्यू घोषित कर दिया है। इस द्वीपीय देश में गृहयुद्ध समाप्त होने के बाद यह सबसे बड़ा खूनखराबा वाला दिन रहा।

 

 

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending