Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कोरोना के खिलाफ जंग में भारत को मिला तीसरा हथियार, स्पूतनिक V पहुंचा भारत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का कहर हर दिन के साथ बढ़ता चला जा रहा है। इस खतरनाक वायरस की वजह से भारत में रोजाना 3 हजार से ज्यादा मौते हो रही हैं। कोरोना वायरस के इस जानलेवा वैरिएंट को रोकने के लिए केंद्र एंव राज्य सरकारों की तरफ से कई कदम उठाए जा रहे हैं।

कोरोना की दूसरी लहर को रोकने के टीकाकरण अभियान भी तेजी से चलाया जा रहा है। अब इस वायरस के खात्मे के लिए भारत को तीसरा हथियार भी मिल गया है। रूसी वैक्सीन स्पूतनिक V की पहली खेप पहुंची भारत पहुंच गई है।

1.5 लाख डोज लेकर रूसी विमान शनिवार को करीब 4 बजे हैदराबाद में लैंड किया। आज ही देश में टीकाकरण के पहले फेज की शुरुआत हुई है, जिसे स्पूतनिक वी के आने से तेजी मिलेगी।

वैक्सीन की पहली खेप भारत पहुंचने के बाद रूसी कंपनी ने कहा, ”स्पूतनिक V वैक्सीन की पहली खेप हैदराबाद पहुंच गई है। ठीक उसी दिन जब देश ने कोरोना के खिलाफ सभी व्यस्क आबादी के टीकाकरण की मुहिम शुरू की है। आइए साथ मिलकर इस महामारी को हराएं। एकता में ताकत है।”

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending