Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कोरोना संकट के बीच पहली बार चली स्पेशल ट्रेन, 1200 मजदूर पहुंचे झारखंड

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना संकट की वजह से तेलंगाना में फंसे करीब 1200 मजदूरों को लेकर शुक्रवार देर रात स्पेशल ट्रेन के रांची के हटिया रेलवे स्टेशन पहुंची जहां उनका स्वागत गुलाब फूल देकर किया गया। साथ ही उन्हें मास्क और खाने के पॉकेट भी दिए गए।

लॉकडाउन के बाद ट्रेन सेवाएं ठप होने के बाद हटिया रेलवे स्टेशन पर पहुंची इस पहली ट्रेन में राज्य के कई जिलों के मजदूर सवार होकर अपने घर पहुंच रहे हैं, जो लॉकडाउन में अन्य प्रदेशों में फंसे हुए थे। सबसे ज्यादा गढ़वा जिले के मजदूर शामिल थे।

सभी मजदूरों को हटिया स्टेशन से सैनिटाइज्ड बसों में इनके गृह जिलों में पूरे एहतियात और जांच के साथ रवाना किया गया। देर रात पहुंची ट्रेन से उतरने पर इन मजदूरों का स्वागत हुआ।

राज्य सरकार के अधिकारियों ने इन्हें गुलाब के फूल दिए और इनके लिए खाने की व्यवस्था की। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए स्वागत किया गया।

मजदूरों के आने को लेकर व्यापक इंतजाम किये गए। आने वाले सभी मजदूरों की जांच की गई। रांची के उपायुक्त महिमापत रे ने कहा, “स्टेशन पर इनकी प्राथमिक जांच की गई। इसके बाद इन्हें बसों से भेजा जा रहा है। इनके जिले में भी इनकी जांच की जाएगी। इसके बाद इन्हें क्वारंनटीन किया जाएगा। अगर किसी में भी कोई लक्षण दिखते हैं तो उन्हें अलग रखा जाएगा।”

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी ट्वीट कर लोगों का स्वागत किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “साथियों, झारखण्डी भाईयों को लेकर तेलंगाना से चली आज पहली ट्रेन रांची के हटिया स्टेशन पहुंच चुकी है। वहां तैनात सरकारी पदाधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी एवं पुलिसकर्मी अपना-अपना कार्य कर सभी लोगों की मदद कर रहे हैं। इस सुखद पल के लिए सभी झारखण्डवासियों को अनेक-अनेक बधाई।”

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, “स्वागत है साथियों। तेलंगाना से अपने घर पहुंचे श्रमिक साथियों की उचित जांच, गुलाब का फूल, भोजन एवं सोशल डिस्टन्सिंग के नियमों का पालन करते हुए स्वागत किया गया।”

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending