Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यूपी के बस्ती से आया हैरान करने वाला मामला, लड़के को एक ही सांप ने महीने में 8 बार काटा

Published

on

Loading

बस्ती। यूपी के बस्ती से एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक लड़के को एक ही सांप ने महीने में आठ बार काटा। इसके बावजूद वो जिंदा है। हालांकि उसके मन में सांप का इस कदर डर बैठ गया है कि वो मानसिक रूप से परेशान हुई। सांप द्वारा उस पर अंतिम हमला लगभग एक सप्ताह पहले 25 अगस्त को किया गया था। अब परिजनों ने गांव में सपेरों से मदद मांगी है।

लड़के के पिता चंद्रमौली मिश्रा ने कहा, जब मेरे बेटे को तीसरी बार सांप ने काटा, तब मैंने उसे अपने रिश्तेदार रामजी शुक्ला के पास बहादुरपुर गांव में भेज दिया। कुछ दिनों बाद मेरे बेटे ने घर के पास फिर से उसी सांप को देखा और उसने उसे फिर से काट लिया। यशराज को अस्पताल में भर्ती किया गया और फिर उसका इलाज हुआ।

परिवार ने कहा है कि वे 17-वर्षीय लड़के को इलाज के लिए गांव के डॉक्टर के पास ले जा रहे हैं। साथ ही सांपों को दूर रखने के लिए वैकल्पिक तरीके भी अपना रहे हैं। पिता ने आगे कहा, हम समझ नहीं पा रहे हैं कि यह सांप यशराज को ही क्यों निशाना बना रहा है। लड़का अब मानसिक रूप से परेशान है और सांप के कारण पूरे समय खौंफ में रहता है।

#snake #uttarpradesh #basti

उत्तर प्रदेश

हरदोई में 16 बार चुनाव लड़ा, हर बार मिली हार, फिर से मैदान में उतरे शिवकुमार

Published

on

Loading

हरदोई। देश भर में चुनाव का माहौल गरमाया हुआ है और ऐसे में हरदोई में भी चुनाव की गरमा गरमी अब खूब देखने को मिल रही है। यहां पर एक ऐसे प्रत्याशी भी है जो 17 वी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अब तक कुल 16 बार चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें आजतक किसी भी चुनाव में जीत नहीं मिली है। इनका नाम है शिवकुमार और यह शहर कोतवाली क्षेत्र के मन्नापुरवा के रहने वाले है।

इनका कहना है कि वह हारने के बाद भी वह चुनाव लड़ते रहेंगे क्योंकि जनता उनका सम्मान बरकरार रखती है। उन्होंने कहा कि इस बार अगर वह जीतते हैं तो लोकसभा क्षेत्र के लोगों की हर समस्या के समय उनके साथ खड़े रहेंगे और उनका सहयोग करेंगे। शिवकुमार ने प्रत्येक बार निर्दलीय होकर चुनाव लड़ा है।

शिवकुमार ने 3 प्रधानी के चुनाव 3 जिला पंचायत के साथ 7 चुनाव विधानसभा और अब तक 3 चुनाव दिल्ली वाले यानी लोकसभा ले लड़े है और अब वह चौथी बार 2024 में लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उनका कहना है कि उनके मुद्दे क्या है अगर वह बता देंगे तो लोग नकल कर लेंगे।

Continue Reading

Trending