Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

टोइफा में 3 गीतों के लिए नामांकन पाकर श्रेया खुश

Published

on

Loading

hghgdf

मुंबई| बॉलीवुड गायिका श्रेया घोषाल को दुबई में आयोजित होने वाले ‘टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवार्ड्स’ (टोइफा) में तीन गीतों के लिए सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायिका (महिला) की श्रेणी में नामांकन मिला है, जिससे वह बहुत खुश हैं। श्रेया को टोइफा में संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के गीत ‘पिंगा..’, ‘मोहे रंग दो लाल..’ और ‘दीवानी मस्तानी..’ गीतों के लिए सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायिका (महिला) श्रेणी में नामांकन मिला है।

इस पर खुशी जताते हुए घोषाल ने कहा, “ऐसा अक्सर नहीं होता। यह काफी खास है, क्योंकि सभी गीत ‘बाजीराव मस्तानी’ के हैं। ये गीत अलग शैली के हैं और इनकी अलग व्याख्या है।” इस श्रेणी में श्रेया के साथ स्वाति शर्मा ‘बन्नो..’ (तनु वेड्स मनु रिटर्नस) और मोनाली ठाकुर ‘मोह मोह के धागे..’ (दम लगा के हईशा) के लिए नामांकित हैं।

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 18 मार्च को आयोजित होने वाले टोइफा पुरस्कार समारोह के दूसरे संस्करण में शाहरुख खान, सलमान खान, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह और वरुण धवन जैसे सितारों के भी शामिल होने की संभावना है। इस समारोह की मेजबानी रितेश देशमुख और परिणिति चोपड़ा करेंगे।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending