Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शाहरुख खान का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, देखकर चौंक जाएंगे आप

Published

on

Loading

मुंबई। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शाहरुख खान का अलग ही अवतार देखने को मिल रहा है। वायरल वीडियो में शाहरुख खान दूरदर्शन पर एकंरिंग करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक महिला अभिनेता के साथ शाहरुख ने दूरदर्शन पर नए साल के मौके पर एंकरिंग की है। क्लिप में शाहरुख और को-एंकर एक युवा सिंगर कुमार सानू को मंच पर बुलाते दिखाई देते हैं।

वीडियो में उस समय के फैशन के कपड़े पहने शाहरुख सानू पर मजाक करते दिखते हैं। उनकी सह-एंकर सानू का नाम पुकारती है, जिसके बाद मजाक में शाहरुख पूछते हैं कि क्या यह वही गायक है, जो हाल ही में किशोर कुमार के अंदाज में गाते हुए चर्चित हुए हैं।

शाहरुख कहते हैं, “कुमार सानू वही है, जो किशोर कुमार के अंदाज में गाते हैं?” इसके जवाब में को-एंकर कहती हैं, “हालांकि, यह बात जरूर है कि उनकी आवाज किशोर साहब से काफी मिलती है, लेकिन मेरा ख्याल है उनका अपना अलग एक अनोखा अंदाज है।”

संयोग से यह प्रदर्शन कुमार सानू के पहले सार्वजनिक कार्यक्रमों में से एक था। वीडियो को बॉलीवुड डाइरेक्ट नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है।

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending