मुख्य समाचार
सत्यपथ हस्ताक्षर इंडिया ने आयोजित किया सम्मान समारोह

लखनऊ। सत्यपथ हस्ताक्षर इंडिया 2016 सम्मान का आयोजन जय शंकर प्रसाद सभागार में किया गया। आयोजन का उद्देश्य उन लोगो को सम्मानित करना था जो अपने फन में माहिर है। सम्मानित लोगो में फ़िल्म और रंगगमंच में नए प्रयोग के लिए प्रसिद्ध रंजीत कपूर थे जिन्होंने हल्ला बोल, बैंडिट, जाने भी दो यारो, लज्जा जैसी तमाम फिल्में लिखीं वहीं हरीश कपूर को समाज सेवा में योगदान के लिये सम्मानित किया गया।
साहित्य जगत में लखनऊ का नाम रोशन कर रहे पंकज प्रसून को सम्मानित किया गया। 2 जनवरी 84 को रायबरेली के छोटे से गाँव लोहड़ा में जन्मे इस साहित्यकार ने अपनी चमक पूरे देश में बिखेरी है। पिछले दस वर्षों से देश की प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में व्यंग्य लेखन के साथ कई बड़े मंचों से व्यंग्यपाठ लगातार कर रहे हैं।
विज्ञान एवम् प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार ने छपवाया जो पूरे देश में निःशुल्क वितरित की जा रही है।इस उपलब्धि के लिए केंद्र सरकार उनको समानित कर कर चुकी है। डालीगंज की तंग गलियों में रहने वाले कलाकार अंसरुदीन ने शहर की कई प्रमुख इमारतों को संवारने का काम किया है, जिसमे हाल ही मे लमार्टिनियर कालेज ब्वॉज की दो सौ साल पुरानी इमारत की डिज़ाइन जो बिल्कुल जर्जर हो चुकी थी उस अपनी टीम के साथ दिन रात की मेहनत से सजा संवार रहे है।
उनके रेस्टोरेशन वर्क के लिए फ़्रांस सरकार उन्हें सम्मानित करने की घोषणा कर चुकी है। है। संस्था ने अंसरुद्दीन को हस्ताक्षर इंडिया सम्मान प्रदान किया। आईपीएस राजेश पान्डेय , इंस्पेक्टर सत्या सिंह, अशोक वर्मा सीओ हज़रतगंज एवं उनकी टीम साइबर सेल, विक्रमजीत सिंह रूपराय ( फोटोग्राफी), तूलिका बनर्जी (आरजे आकाशवाणी) एसएसपी लखनऊ मंजिल सैनी (विशेषपुरस्कार हस्ताक्षर इंडिया) को सम्मानित किया गया
सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सेवानिवृत आईपीएस एनके श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार चंद्रसेन वर्मा, नवलकान्त सिन्हा, शलभ मणि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में शहर के संभ्रांत लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफलता पूर्वक आयोजन संस्था के संस्थापक मुकेश वर्मा, संयोजक नीरज मिश्रा, संरक्षक संजय गुप्ता द्वारा किया गया।
अन्तर्राष्ट्रीय
कोरोना पॉजिटिव शख्स घर के कितने लोगों को कर सकता है संक्रमित, स्टडी में हुआ खुलासा

नई दिल्ली। कोरोना वायरस को लेकर अभी तक पूरी दुनिया में सैड़कों स्टडी हो चुकी है। इन अध्ययनों के आधार पर अब तक कोविड-19 के खिलाफ जंग लड़ने में वैज्ञानिकों और डॉकटरों को काफी मदद मिली है।
अब इस वायरस को लेकर एक ताजा अध्ययन सामने आया है। ताजा स्टडी के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव शख्स से परिवार के अन्य सदस्यों में वायरस पहुंचे की संभावना काफी कम होती है।
ताजा अध्य्यन के मुताबिक 10 में से एक संक्रमित व्यक्ति ही अपने घर के अन्य लोगों को पॉजिटिव कर सकता है। ताजा स्टडी यूएस के शोधकर्ताओं ने की है।
शोधकर्ताओं ने बोस्टन में 7 हजार घरों में रह रहे 25 हजार लोगों पर 4 मार्च से 17 के बीच यह स्टडी की है। इस दौरान शोधकर्ताओं ने पाया कि इन घरों में 7,262 लोग कोरोना से पीड़ित थे लेकिन इन्होंने केवल 1,809 लोगों को ही संक्रमित किया।
-
आध्यात्म5 days ago
ये हैं भारत के अजीबोगरीब मंदिर, सभी एक से बढ़कर एक
-
लाइफ स्टाइल2 weeks ago
अगर आपको हमेशा जवान रहना है तो खाएं ये 8 सुपर फ़ूड
-
अन्तर्राष्ट्रीय6 days ago
पृथ्वी की इन चार जगहों पर होती है आग की बारिश, रहता है सबसे ज्यादा तापमान
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 weeks ago
इस देश पर दिखने लगा वैक्सीन की 2 डोज का असर, 94% मामले घटे
-
ऑफ़बीट2 weeks ago
वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा सके इस जलकुंड का रहस्य, ताली बजाते ही उबलने लगता है पानी
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 weeks ago
श्रीलंका ने भारत को खुश करने के लिए संसद में इमरान का भाषण किया रद्द
-
खेल-कूद2 weeks ago
आखिरी 2 टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, देखें पूरी लिस्ट
-
मुख्य समाचार2 weeks ago
भूल से भी सुबह उठते ही न करें इन चीजों का इस्तेमाल, हो सकता है बड़ा नुकसान