Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

सानिया मिर्जा ने दिया बेटे को जन्म, जानिए कौन रखेगा बेटे का नाम!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। टेनिस सुपरस्टार सानिया मिर्जा ने मंगलवार की सुबह बेटे को जन्म दिया। मिली जानकारी के मुताबिक जच्चा-बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं।

बच्चे के जन्म की जानकारी सानिया के पति एवं पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने ट्वीट के जरिए दी। शोएब ने लिखा, “यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बेटा हुआ है और मेरी गर्ल (सानिया) भी ठीक है और हमेशा की तरह मजबूत है। अलहमदुल्लाह। आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। हम आभारी हैं।”

आपको बता दें कि सानिया और शोएब ने साल 2010 में शादी कर सभी को चौंका दिया था। शादी के बाद भी सानिया भारत की ओर से टेनिस खेलती हैं।

सानिया के मां बनने के बाद दोनों देशों के फैंस के बधाई संदेशों का सोशल मीडिया पर तांता लग गया। जहां एक ओर सानिया और शोएब को फैंस बधाई दे रहे हैं वहीं अब एक बार फिर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर लोग फिर से चुटकी लेते दिखे।

सानिया के मां बनने के बाद लोगों को इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज रखने की बात याद आ गई। और ट्विटर पर मीम फिर से वायरल होने लगे। कुछ यूजर्स ने सीएम योगी पर चुटकी लेते हुए लिखा कि उनका नाम अब योगी जी ही रखेंगे।

खेल-कूद

पंजाब किंग्स के खिलाफ स्लो ओवर रेट के चलते हार्दिक पांड्या पर लगा 12 लाख का जुर्माना

Published

on

Loading

मुल्लांपुर। आईपीएल 17 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 9 रनों से हरा दिया है। इस रोमांचक मैच में 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की पूरी टीम 19.1 ओवर में 183 पर सिमट गई। वहीं, पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के चलते मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल ने यह जानकारी गुरुवार को दी।

बीसीसीआई ने एक बयान में इसकी पुष्टि की है। जिसमें बताया गया है कि इस सीजन में टीम मुंबई की यह पहली गलती थी, इसलिए आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार सबसे न्यूनतम दंड दिया गया है।

बात अगर मैच की करें तो 193 रनों का पीछा करने उतरी पंजाब के लिए आशुतोष शर्मा ने 25 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए और मुंबई ने 9 रन से यह मुकाबला अपने नाम किया। एमआई वर्तमान में सात मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।

Continue Reading

Trending