Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

लॉकडाउन में सलमान ने दिया फैंस को तोहफा, रिलीज हुआ ‘तेरे बिना’ गाना

Published

on

Loading

मुंबई। देश में चल रहे लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। उनका नया गाना तेरे बिना रिलीज हो गया है। गाने को सलमान खान ने खुद ही गाया है। सलमान के अलावा इस गाने में उनके ऑपोजिट जैकलीन नजर आ रही हैं।

सलमान के इस नए गाने को अजय भाटिया ने संगीत दिया है। वहीं, लिरिक्स शब्बीर अहमद ने लिखे हैं। सिंगर के अलावा सलमान खान इस म्यूजिक वीडियो के डायरेक्टर भी हैं।

सलमान खान का ये पूरा गाना उनके पनवेल स्थित फार्म हाउस में शूट हुआ है। बता दें, लॉकडाउन की वजह से सलमान खान अपने पनवेल के फार्म हाउस पर फंसे हुए हैं। वहां उनके परिवार के और भी लोग मौजूद हैं। सलमान खान के साथ जैकलीन भी यहीं मौजूद हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending