मनोरंजन
मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर सहर अली लतीफ का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर सहर अली लतीफ का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। वह लंबे समय से बीमार चल रही थी। किडनी के इलाज के लिए उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। धीरे-धीरे उनकी हालत और बिगड़ती चली गई और सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
एक्ट्रेस निमरत कौर ने सहर को याद करते हुए लिखा- एक उदार और प्यारा इंसान जिसे मुंबई ने मेरी जिंदगी में दिया था। इस खबर को अभी तक सच मानने की कोशिश कर रही हूं। अपनी प्यारी सहर की यादों में खो गई हूं। तुम्हें दूसरी दुनिया में मिलने का इंतजार रहेगा।
स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर सहर के साथ अपना एक पुराना वीडियो शेयर किया है। स्वरा लिखती हैं- सहर मैं तुम्हें हमेशा चिढ़ाती थी क्योंकि मुझे ये नहीं पता था कि मैं तुम्हें कैसे बताऊं कि मैं तुमसे कितना प्यार करती हूं। स्वरा ने सहर के अच्छे नेचर और व्यक्तित्व की तारीफ अपने ट्वीट में की है। स्वरा सहर के जाने से काफी अपसेट हैं।
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
फैशन2 hours ago
बालों को काला-घना और मजबूत बनाने के लिए अपनाएं यह आसान उपाय
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश
-
नेशनल1 day ago
वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नए नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार