Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

Republic Day के दिन देखिए बॉलीवुड की ये फिल्में, जो दिखाती हैं सच्ची देशभक्ति के रंग

Published

on

Loading

आज के दौर में लोगों में देशभक्ति पर बनी फिल्मों को लेकर अलग ही तरह का क्रेज है। इनमें से कुछ फिल्में ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया। आइए जानते हैं उन देशभक्ति पर आधारित उन फिल्मों के बारे में जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुईं।

लगान – 2001 में रिलीज हुई यह फिल्म आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी थी। ऑस्कर तक पहुंची इस फिल्म को दुनियाभर में काफी सराहा गया और फिल्म भारतीय सिनेमा जगत में ट्रेंड सेटर बनी। आमिर खान लीड रोल में थे। फिल्म में अंग्रेजों से लगान माफ कराने के लिए गांववाले क्रिकेट मैच खेलते हैं, जिसमें उनकी जीत होती है।

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक – फिल्म की कहानी 2016 में जम्मू कश्मीर के उरी में हुई आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से नियंत्रण रेखा के पार की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। इस फिल्म में विक्की कौशल के अलावा यामी गौतम, मोहित रैना और परेश रावल ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

राजी – साल 2018 में आई फिल्म राजी को देखकर किसी के अंदर भी देशभक्ति की भावना जगा देगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस आलिया ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया जिसने अपनी जान जोखिम में डालकर, अपने परिवार को छोड़कर वो देश की सेवा के करती है।

खेले हम जी जान से – साल 2010 में आई दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन की इस फिल्म में देश भक्ति के रंग देखने को मिलते हैं। कहानी 1930-34 के बीच क्रांतिकारी सूर्य सेन के नेतृत्व में हुए चटगांव विद्रोह पर आधारित है।

नीरजा – देश की वो बेटी जिसनें देश वासियों और देश की रक्षा के लिए खुद के प्राण गवां दिए। नीरजा बनोट पर बनी इस फिल्म में देशभक्ति की कई झलकियां दिखती हैं। सोनम कपूर ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया।

चक दे इंडिया – 2007 में आयी यह फिल्म कबीर खान के निर्देशन में बनी थी. इस फिल्म में देशभक्ति को खेल से जोड़ा गया और इस बार बारी हॉकी की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending