Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रणवीर सिंह ‘वीवो’ के ब्रांड एम्बेसेडर

Published

on

Loading

रणवीर सिंह 'वीवो' के ब्रांड एम्बेसेडर

नई दिल्ली| ‘वीवो मोबाइल इंडिया’ ने अभिनेता रणवीर सिंह को अपना ब्रांड एम्बेसेडर बनाया है। वीवो ने हाल ही में अपने स्मार्टफोन्स की नई ‘वी’ श्रृंखला पेश की है। रणवीर सिंह अप्रैल की शुरुआत में वीवो के नए टेलीविजन विज्ञापन में नजर आएंगे।

वीवो इंडिया के सीईओ एलेक्स फेंग ने एक बयान में कहा, “हम भारत में वीवो के चेहरे के तौर पर रणवीर सिंह को लेकर बेहद खुश हैं। युवा भारतीय दर्शकों में रणवीर के काफी प्रशंसक हैं और वीवो युवाओं का ब्रांड है। यह मेल भारतीय बाजार में जादू करने के लिए तैयार है।”

फेंग ने कहा, “रचनात्मकता से डिजाइन की गई और उत्कृष्ट प्रौद्योगिकी से लैस ‘वी’ श्रृंखला वीवो इंडिया के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी।” वीवो वी3 और वी4 मैक्स क्रमश: 17,980 रुपये और 23,980 रुपये में उपलब्ध होंगे।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending