Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

तनुश्री पर 10 करोड़ की मानहानि का केस करने वाली राखी के पास है इतनी संपत्ति, जानकर उड़ जाएंगे होश!

Published

on

Loading

मुंबई। हाल ही में तनुश्री दत्ता पर सनसनीखेज आरोप लगाकर ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत ने खूब सुर्खियां बटोरी।

आपको बता दें कि राखी ने तनुश्री पर आरोप लगाते हुए कहा था कि तनुश्री ने उनके साथ कई बार छेड़छाड़ की है। राखी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि वो और तनुश्री पहले अच्छी दोस्त हुआ करती थी।

राखी ने बताया कि तनुश्री उन्हें अक्सर पार्टी में ले जाया करती थी। जहां उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर उनके साथ छेड़खानी की जाती थी।

लेकिन क्या आपको पता है कि तनुश्री पर 10 करोड़ का आरोप लगाने वाली राखी सावंत कितनी संपत्ति की मालकिन हैं। हम बताते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राखी करोड़ो की संपत्ति की मालकिन हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक राखी के पास करीब 30 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

गौरतलब है कि राखी बॉलीवुड में लगभग एक दशक से एक्टिव हैं। इस दौरान उन्होंने कई फिल्मों में बतौर आइटम डांसर काम किया है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending