ऑफ़बीट
इस अभिनेत्री ने राजेश खन्ना के साथ गुजारी थी कई रातें लेकिन नहीं जुड़ पाया कोई रिश्ता
मुंबई। भले ही बॉलीवुड में रिश्तों को लेकर सब बड़े प्रैक्टिकल हों, लेकिन प्यार पानी की तरह अपनी राह ढूंढ ही लेता है। बॉलीवुड स्टार जब तक शादी के बंधन में नहीं बंध जाते, तब तक उनके प्यार के किस्से सुनने को मिलते ही रहते हैं। जैसे शहीद और करीना। बल्कि कई बार तो शादी के बाद भी दोनों प्यार की तलाश में शादी को तोड़ देते हैं जैसे पुलकित और यामी। लेकिन आज हम बात किसी नए एक्टर की नहीं बल्कि पुराने ज़माने के प्यार की करेंगे। हम बात करेंगे फिल्म इंडस्ट्री के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना की। उनकी ज़िंदगी भी एक अभिनेत्री के प्यार के चलते खासी चर्चित रही थी।
जिस अभिनेत्री की बात हम कर रहें हैं उनका नाम है, अंजू महेन्द्रू। अंजू महेन्द्रू और राजेश खन्ना का अफेयर 7 साल तक चला था। 11 जनवरी 1946 को अंजू महेन्द्रू का जन्म हुआ था। 13 साल की छोटी उम्र से ही उन्होंने फिल्मों में कदम रख दिया था। अपने करियर के शुरूआती दिनों में राजेश खन्ना के साथ अंजू महेन्द्रू के प्यार के किस्से आम होने लगे थे। राजेश खन्ना का स्टारडम उनके सर चढ़कर बोला करता था। अंजू महेन्द्रू राजेश खन्ना से हमेशा कहा करतीं थीं कि अपने स्टारडम को लेकर वो ज़्यादा उत्साहित न हों। इनकी मुलाकात लिव इन रिलेशन तक जा पहुंची थी। दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ चुका था कि दोनों ने साथ तक रहने का फैसला कर लिया था।
भले हीं दोनों एक-दूसरे से बेइंतहां प्यार करते थे लेकिन जैसे ही अभिनेत्री डिम्पल कपाड़िया ने इंडस्ट्री में कदम रखा, राजेश खन्ना का दिल डिम्पल के लिए धड़कने लगा था। डिंपल के प्यार में पड़ने के बाद राजेश खन्ना ने अंजू महेन्द्रू के साथ अपने सारे रिश्ते ख़त्म कर लिए थे।
ऑफ़बीट
Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने
नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।
एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?
एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’
-
नेशनल2 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म2 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
नेशनल2 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
प्रादेशिक2 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
प्रयागराज: घर में इस हालत में मिले महिला और पुरुष सिपाही के शव, पुलिस जांच में जुटी