Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राहुल गांधी का बड़ा फैसला, कोरोना महामारी के चलते नहीं करेंगे बंगाल में रैलियां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की वजह से हाहाकार मचा हुआ। हर दिन ये खतरनाक वायरस लाखों लोगों को अपना शिकार बना रहा है। इस बीच बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा फैसला किया है। महामारी को देखते हुए कांग्रेस सांसद ने पश्चिम बंगाल में होने वाली अपनी सभी चुनावी सभाओं को स्थगित करने का ऐलान किया है।

इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर के माध्यम से दी है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘कोविड की स्थिति को देखते हुए, मैं पश्चिम बंगाल में अपनी सभी सार्वजनिक रैलियों को स्थगित कर रहा हूं। मैं सभी राजनीतिक नेताओं को सलाह दूंगा कि मौजूदा परिस्थितियों में बड़ी सार्वजनिक रैलियों के आयोजन के परिणामों पर गहराई से विचार करें।’

इससे पहले भी राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर रायपुर के अस्‍पताल में लगी आग पर दुख जताया था। राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा, रायपुर में अस्पताल के ICU में आग लगने की ख़बर दुखद है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों को मेरी संवेदनाएं। राज्य सरकार से अपील है कि शोकग्रस्त परिवारों को इस कठिन समय में सभी सहायता दी जाए।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending