Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पुलवामा आतंकी हमलाः भारत की कार्रवाई के बाद अब सऊदी अरब ने उठाया ये बड़ा कदम

Published

on

Loading

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की निंदा दुनियाभर में की जा रही है। गुरुवार को हुए इस आतंकी हमले पर अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जॉन बॉल्टन ने यह तक कह दिया कि भारत को अपनी आत्मरक्षा करने का पूरा हक है।

अंतराष्ट्रीय मंच पर भारत की सख्ती के बाद सऊदी अरब ने भी बड़ा कदम उठाया है। सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने पाकिस्तान दौरा एक दिन के स्थगित कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान अब 17 फरवरी के पाकिस्तान जाएंगे। समाचार एजेंसी एएनआई से पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से बताया कि प्रिंस सलमान दो दिनों के लिए पाकिस्तान दौरे पर आने वाले थे।

हालांकि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने प्रिंस सलमान की यात्रा में हुई देरी की वजह का खुलासा नहीं किया है। पाकिस्तान के अखबार डॉन के मुताबिक दोनों देशों के बीच बाकी द्विपक्षीय मुलाकात पहले के जैसे ही बरकरार हैं।

बता दें कि सऊदी प्रिंस की यात्रा में अचानक आया ये बदलाव पुलवामा हमले के बाद हुआ है। ये उनकी पहली पाकिस्तान यात्रा थी। इससे पहले सऊदी अरब ने पुलवामा हमले की जोरदार निंदा की थी।

पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए हैं। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इसकी जिम्मेदारी ली है।

 

नेशनल

वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नए नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी नए नौसेना प्रमुख होंगे। दिनेश त्रिपाठी 30 अप्रैल को अपना नया पदभार संभालेंगे और इसी दिन मौजूदा नेवी चीफ आर हरि कुमार सेवानिवृत होंगे।दिनेश त्रिपाठी अभी नौसेना स्टाफ के वाइस चीफ हैं। वे इससे पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं। अपने 39 साल लंबे करियर में उन्होंने भारतीय नौसेना के कई अहम असाइनमेंट्स पर काम किया है।

वाइस एडमिरल त्रिपाठी का 15 मई 1964 को जन्म हुआ था और एक जुलाई 1985 में वह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ वाइस एडमिरल त्रिपाठी का करीब 30 वर्ष का लंबा और विशिष्ट करियर रहा है। नौसेना के उप प्रमुख का पद संभालने से पहले वह पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं।

उन्होंने आईएनएस विनाश की भी कमान संभाली थी। रियर एडमिरल के तौर पर वह ईस्टर्न फ्लीट के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग रह चुके हैं। वह भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला के कमांडेंट भी रह चुके हैं। सैनिक स्कूल और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने गोवा के नेवल वॉर कॉलेज और अमेरिका के नेवल वॉर कॉलेज में भी कोर्स किया है। उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और नौसेना मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Continue Reading

Trending