Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

लाखों दिलों के टूटने की तारीख हो गई पक्की, प्रियंका इस दिन लेने जा रही हैं सात फेरे!

Published

on

प्रियंका चोपड़ा

Loading

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस इन दिनों कुछ ज्यादा ही सुर्खियां बटोर रही हैं। सुर्खियां बटोरने की वजह भी खास है। खबर है कि प्रियंका जल्द ही निक के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका ने अपनी शादी की वजह से ही सलमान की फिल्म ‘भारत’ छोड़ दी है। अब निक और प्रियंका के रिलेशन को लेकर एक और बड़ी खबर आ आई है।

प्रियंका

खबर है कि प्रियंका ने शादी की डेट फिक्स कर ली है। बॉलीवुड के गलियारों में चल रही चर्चा के मुताबिक कहा जा रहा है कि प्रियंका और निक 16 सितंबर को शादी करने जा रहे हैं। यह तारीख इसलिए भी खास है क्योंकि इसी दिन निक का जन्मदिन होता है। पहले यह चर्चा थी कि दोनों अक्टूबर में शादी करेंगे।

प्रियंका

लेकिन अचानक ‘भारत’ छोड़ने के बाद यह चर्चा जोर पकड़ने लगी कि दोनों सितंबर के महीने में एकदूजे के हो जाएंगे। इससे पहले विदेशी मीडिया ने ये भी कंफर्म कर दिया था कि निक और प्रियंका ने देसी गर्ल के 36 वें जन्मदिन पर सगाई कर ली थी। इसके बाद प्रियंका और निक ने पिछले हफ्ते ड्यूक प्रिंस हैरी और डचेस मेगन मर्केल से उनके घर पर मुलाकात की। प्रियंका और मेगन मार्कल काफी अच्छी दोस्त हैं। ऐसे में प्रियंका ने इस मुलाकात के दौरान निक का परिचय उन दोनों से कराया था।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending