Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा की सगाई के बाद निक के पिता को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, लग सकता है ‘देसी गर्ल’ को झटका

Published

on

प्रियंका चोपड़ा

Loading

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में 10 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड से सगाई कर मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरीं। निक पूरे परिवार के साथ प्रियंका से सगाई करने भारत आए थे। दोनों का रोका हिंदू रीति रिवाज के साथ हुआ।

प्रियंका चोपड़ा

सगाई के बाद इस प्रेमी जोड़े को कैलिफोर्निया में एक दूसरे की बाहों में बाहें डाले देखा गया था। लेकिन शादी से ठीक पहले निक के परिवार को लेकर एक ऐसे बात सामने आई है जिसे जानकर प्रियंका को झटका लग सकता है।

प्रियंका चोपड़ा

समाचार वेबसाइट टीएमजेड के अनुसार निक के पिता करोड़ो रुपए के कर्जदार हैं। उनके पिता की रियल स्टेट कंपनी पर 10 लाख डॉलर रुपए का कर्ज है। इस कर्ज में 2.68 लाख का एक कानूनी मामला भी शामिल है।

आपको बता दें कि निक के पास कथित रूप से 2.5 करोड़ डॉलर की संपत्ति है। उन्होंने ज्यादातर कमाई सोलो कलाकार के तौर पर की है, लेकिन वे अपना करियर अभिनय के क्षेत्र में भी शुरू कर रहे हैं और हाल ही में ‘जुमानजी’ की रीमेक में दिखे थे।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending