Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शादी के महज 13 दिन बाद ही पति ने पूनम पांडे को पीटा, गिरफ्तारी के बाद मिली जमानत

Published

on

Loading

पणजी। बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडे ने मंगलवार को गोवा के कानाकोना पुलिस थाने में अपने पति सैम अहमद के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बुधवार को उन्हें जमानत मिल गई।

पूनम ने पति पर एक निजी विवाद में मार-पीट करने और धमकाने का आरोप लगाते हुए दक्षिणी गोवा के कानाकोना थाने में एफआईआर दर्ज कराया था।

फिल्म नशा, जर्नी ऑफ कर्मा, मालिनी एंड को की अभिनेत्री सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। फिल्म निर्माता सैम से उनकी शादी पिछले महीने ही हुई है। दोनों छुट्टियां मनाने गोवा पहुंचे हैं।

पुलिस ने सैम को होटल के कमरे से गिरफ्तार किया। मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने घटना के सीसीटीवी फुटेज की मांग की है।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending