Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

लॉकडाउन तोड़ कार से घूम रही थी ये एक्ट्रेस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। हमेशा विवादों में रहने वाली पूनम पांडे मुश्किलों में घिरती नजर आ रही हैं। उन्हें लॉकडाउन का नियम तोड़ने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूनम मुंबई के मरीन ड्राइव में उनके एक दोस्त के साथ BMW कार घूम रही थीं इस दौरान पुलिस ने उन्हें लॉकडाउन का पालन न करने के आरोपर में गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो जिस समय पुलिस ने पूनम पांडे को पकड़ा वे अपने 46 वर्षीय साथी सैम अहमद के साथ कार में थीं। उनपर बिना किसी कारण लॉकडाउन में बाहर निकलने और लॉकडाउन के नियमों का पालन ना करने का आरोप है। बता दें कि कोरोना वायरस के मद्देनजर भारत सरकार द्वारा 17 मई तक देशभर में लॉकडाउन लागू किया गया है।

सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर मृत्युंजय हीरेमठ ने PTI से बातचीत के दौरान बताया- पूनम पांडे (29) और सैम अहमद बॉम्बे (46) के खिलाफ नेशनल डिजास्टर एक्ट के अंतरगत IPC की धारा 269 और 188 के तहत मुकदमा दायर किया गया है।

बता दें कि धारा 269 के तहत किसी शख्स पर बीमारी और इन्फेक्शन को अपनी गैर जिम्मेदारी की वजह से फैलाने और दूसरे की जान को खतरे में डालने का आरोप लगता है।

जबकि धारा 189 के तहत शख्स पर सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन ना करने का आरोप लगता है और आरोपित शख्स पर कार्यवाही की जाती है।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending