Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

21 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा, रचा इतिहास

Published

on

पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा

Loading

भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने पहली बार 21 अक्टूबर को भी लाल किले पर तिरंगा फहराया। दरअसल, सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व वाली ‘आजाद हिंद सरकार’ की स्थापना के 75 साल पूरे होने पर लाल किले में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया और ध्वजारोहण किया गया।

पीएम मोदी ने 21 अक्टूबर को भी लाल किले पर तिरंगा फहराकर नयी परंपरा कायम की है। बता दें, 75 साल पहले 21 अक्टूबर 1943 के दिन सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में प्रांतीय आजाद हिंद सरकार की स्थापना की थी।

इस कार्यक्रम में आजाद हिंद फौज के कई वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी, नेता जी सुभाष चंद्र बोस के रिश्तेदार चंद्र बोस मौजूद रहे। पीएम ने कहा कि ‘इस मौके पर लाल किले पर तिरंगा फहराना उनका सौभाग्य है।’ उन्होंने कहा कि ‘ये वही लाल किला है जहां पर विक्ट्री परेड का सपना 75 साल पहले नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने देखा था।’

आपको बता दें, पीएम मोदी अंडमान-निकोबार जाएंगे और जहां सुभाष चंद्र बोस और आजाद हिंद फौज की यादों को सहेजा जाएगा। इसके साथ ही पीएम मोदी वहां सेलुलर जेल का भी निरक्षण करेंगे जहां काला पानी की सजा के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों को रखा जाता था।

इससे पहले ट्विटर पर वीडियो शेयर करके प्रधानमंत्री ने ऐलान किया था कि वो 21 अक्टूबर को नेताजी सुभाषचंद्र के आजाद हिंद फौज की 75वीं सालगिरह पर तिरंगा झंडा फहराएंगे।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending