अन्तर्राष्ट्रीय
पीआईए ने हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की
इस्लामाबाद| अपने कर्मचारियों की हड़ताल से खफा पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। उसने अब करीब 165 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पीआईए प्रबंधन ने शुक्रवार को कहा कि उसने हड़ताल में संलिप्त पाए गए 11 संविदा कर्मचारियों को गुरुवार को नौकरी से निकाल दिया। कर्मचारियों की इस हड़ताल के चलते 800 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय व घरेलू विमान उड़ानें रद्द हो गईं और राष्ट्रीय कोष को करीब चार अरब रुपये (पाकिस्तानी मुद्रा) या करीब 3.8 करोड़ डॉलर का घाटा हुआ है। एक आधिकारिक सूत्र ने समाचारपत्र ‘डॉन’ की वेबसाइट को बताया कि पीआईए प्रबंधन ने हड़ताल में ‘मुख्य भूमिका निभाने वालों’ को सरकार के ‘निर्देश’ पर नौकरी से निकालना शुरू कर दिया है।
सूत्र ने कहा, “पीआईए प्रबंधन ने गुरुवार को अन्य 30 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए, इसके साथ ही ऐसे कर्मचारियों की संख्या 165 पहुंच गई है। पीआईए कर्मचारियों की ज्वाइंट एक्शन कमेटी के कर्मचारियों को भी नोटिस जारी किए गए हैं और उन्हें भी नौकरी से बेदखल किया जा सकता है।” उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए 72 घंटों की मोहलत दी गई है। पीआईए के कर्मचारियों ने बुधवार को सरकार की पीआईए के निजीकरण की योजना के खिलाफ हड़ताल शुरू कर दी। सरकार की पीआईए का निजीकरण करने की योजना है, क्योंकि यह घाटे में चल रही है।
अन्तर्राष्ट्रीय
सरबजीत सिंह के हत्यारे की लाहौर में हत्या, अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोली
नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले शख्स अमीर सरफराज तांबा अज्ञात बंदूकधारियों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अमीर सरफराज तांबा लाहौर के इस्लामपुरा इलाके में रहता था, जहां मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उसके घर में घुसकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले अमीर सरफराज को लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का करीबी माना जाता था। सरफराज को ‘लाहौर के असली डॉन’ के नाम से जाना जाता था। सरफराज पाकिस्तान में कई संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था और और सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त था। FIR में सरफराज के भाई जुनैद ने पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार जिक्र किया है।
जुनैद ने बताया कि जिस समय अज्ञात बंदूकधारी घर में घुसे, तब वह अपने भाई सरफराज के साथ घर में मौजूद था। जुनैद ने बताया कि वो ग्राउंड फ्लोर पर था, जबकि अमीर सरफराज ऊपर वाले फ्लोर पर था। दोपहर में करीब 12.40 बजे पर 2 अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके घर पहुंचे। इसमें से एक व्यक्ति ने हेलमेट पहना था और दूसरे व्यक्ति ने मास्क लगाया था। दोनों ने घर में घुसते ही अमीर सरफराज पर 3 गोलियां चलाई और फरार हो गए।
गौरतलब है कि भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह को पाकिस्तान ने जासूसी का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया था। सरबजीत 30 अगस्त 1990 को गलती से पाक सीमा में चला गया था। तब पाक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और इस्लामाबाद में हुए बम धमाकों के मामले में गिरफ्तार किया था। पाक पुलिस का दावा था कि भारत के तरनतारन के गांव भिखीविंड निवासी सरबजीत सिंह भारतीय एजेंसियों का जासूस है। कई सालों तक पाक जेल में बंद रखने के बाद पाक खुफिया एजेंसी ISI के इशारों पर अमीर सरफराज ने साल 2013 में जेल में सरबजीत की हत्या कर दी थी।
-
आध्यात्म3 days ago
आज होगी मां दुर्गा के अष्टम रूवरूप महागौरी की पूजा-अर्चना, इन बातों का रखें ख्याल, मिलेगी विशेष कृपा
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
जौनपुर की चुनावी जंग हुई रोचक, बसपा ने धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला को बनाया उम्मीदवार
-
प्रादेशिक3 days ago
सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई
-
उत्तराखंड2 days ago
10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण
-
नेशनल1 day ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
नेशनल1 day ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म1 day ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी