Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

पार्थिव पटेल ने धोनी को लेकर कह दी ऐसी बात, पता चलने पर नहीं मिलेगी कभी माफी!

Published

on

धोनी

Loading

नई दिल्ली। अगर टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान के बारे में बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे पहले जेहन में आता है। धोनी ने टीम में रहते हुए भारतीय क्रिकेट के लिए जो योगदान दिया है वह अतुलनीय है। चाहे बात हो बैटिंग की या स्टंप्स के पीछे की धोनी ने हमेशा अपने खेल से पूरी दुनिया को प्रभावित किया है।

धोनी

धोनी भले ही टेस्ट टीम से रिटायर हो गए हों लेकिन वनडे मैचों में उनकी गजब की फुर्ती आज भी देखी जा सकती है। धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ साल 2004 में इंटरनेशनल करियर में डेब्यू किया था।

धोनी

हालांकि उस समय धोनी के लिए टीम में लम्बे समय तक जगह बनाना आसान नहीं था क्योंकि उस समय दिनेश कार्तिक, पार्थिव पटेल और नमन ओझा जैसे विकेटकीपर भी भारतीय टीम के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे। उसी समय पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे सीरीज में धोनी ने अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से सभी को प्रभावित किया।

धोनी

फिर उसके बाद धोनी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। लेकिन टीम इंडिया में धोनी से पहले विकेटकीपिंग करने वाले खिलाड़ी पार्थिव पटेल धोनी को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसे जानकर धोनी उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।

धोनी

गौरव कपूर के शो ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस में एक इंटरव्यू के दौरान धोनी की सफलता से जुड़ी बातों का खुलासा किया और उन्होंने यह भी बताया कि मेरी वजह से ही धोनी कामयाब क्रिकेटर बनने में सफल रहे।

धोनी

इस इंटरव्यू के दौरान जब पार्थिव से पूछा गया कि क्या आप गलत दौर में पैदा हो गए? इस सवाल का जवाब देते हुए पार्थिव ने कहा, नहीं। मैं ऐसा बिल्कुल महसूस नहीं करता। धोनी ने हम सबसे बेहतर क्रिकेट खेली, जिस बदौलत आज वह अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे।

धोनी की इस सफलता में हमारा भी हाथ रहा। अगर हम उस दौरान खराब क्रिकेट नहीं खेलते तो शायद धोनी को मौका ही नहीं मिला होता और वह आज वहां नहीं पहुच पाते जहां वो हैं। इस शो में पार्थिव ने अपने जीवन के संघर्षों के बारे में भी बताया।

खेल-कूद

आईपीएल की व्यूअरशिप ने बनाया रिकार्ड, पहले दिन 16.8 करोड़ लोगों ने देखा मैच

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बीच मुकाबले से हुआ था। आईपीएल के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर डिजनी स्टार के अनुसार, पहले दिन कुल 16.8 करोड़ लोगों ने इस मैच का आनंद लिया जो एक रिकॉर्ड है।

लीग के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर डिज़्नी स्टार नेटवर्क पर आईपीएल 2024 के शुरुआती दिन, 1276 करोड़ मिनट का वॉच-टाइम दर्ज किया गया, जो किसी भी आईपीएल सीजन के शुरुआती दिन के लिए सबसे अधिक है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, जियो सिनेमा को आईपीएल के पहले दिन 11.3 करोड़ दर्शक मिले थे। स्ट्रीमर ने दावा किया कि उसने आईपीएल 2023 के पहले दिन की तुलना में 51% की बढ़ोतरी दर्ज की है। एक बयान में कहा गया है कि पहले दिन जियो सिनेमा पर कुल देखने का समय 660 करोड़ मिनट था।

डिज़्नी स्टार नेटवर्क पर आईपीएल 2024 के उद्घाटन दिवस पर पहली बार 10 में से 8 कप्तान शामिल हुए। आईपीएल खिताब विजेताओं, विश्व कप चैंपियन, प्रतिष्ठित कोचों और खेल के दिग्गजों सहित प्रतिभाओं की एक स्टार-स्टडेड लाइन-अप ने उद्घाटन दिवस प्रस्तुत किया। इसमें नवजोत सिंह सिद्धू कमेंट्री बॉक्स में लौटे और भारत के विश्व चैंपियन हरभजन सिंह, इरफान पठान, रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर और के श्रीकांत के साथ शामिल हो गए। इसमें स्टीव स्मिथ और स्टुअर्ट ब्रॉड का डेब्यू हुआ, जो आईपीएल 2024 को प्रस्तुत करने में दिग्गज ब्रायन लारा, मैथ्यू हेडन, केविन पीटरसन, जैक्स कैलिस और डेल स्टेन के साथ शामिल हुए। सीएसके के पूर्व सितारे अंबाती रायडू, मुरली विजय, एल बालाजी और सुब्रमण्यम बद्रीनाथ के साथ-साथ आईपीएल चैंपियन विनय कुमार और वेणुगोपाल राव 9 भाषाओं में डिज्नी स्टार के क्षेत्रीय फीड में सबसे आगे थे।

 

Continue Reading

Trending