Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

Pari का Trailer देख विराट भी अपनी WIFE से दिन में भी खा जाएंगे खौफ

Published

on

Loading

मु्ंबई। वेलेंटाइन डे के ऐसे खास मौके पर अनुष्का शर्मा ने अपने फैंस के लिए आने वाली फिल्म ‘परी’ का एक टीजर लॉच किया है। जिसमें अनुष्का शर्मा के लुक को देखकर उनके फैंस डर गए। दरअसल अनुष्का इस फिल्म में डेविल की भूमिका में नजर आने वाली हैं। जिसके लिए उन्होंने ये गेटअप लिया हुआ है।

अनुष्का शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर टीजर को रिलीज करते हुए लिखा कि, ‘विल यू बी हर वेलेंटाइन’। इस टीजर में अनुष्का शर्मा और परमब्रत चटर्जी नजर आ रहे हैं। जिसमें वो परमब्रत को ‘आई लव यू’ कह रही हैं, और परमब्रत एक हल्की सी स्माइल देकर टीवी देखने लग जाते हैं। जिसके बाद अनुष्का का खून से सना लुक सामने आता है। जिसके बाद परमब्रत अनुष्का के ‘आई लव यू’ का जवाब ‘आई लव यू टू’ डरते देते हुए है। बता दें ये फिल्म 2 मार्च को होली के दिन रिलीज हो रही है।

https://youtu.be/dcKhNFv9hGg

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending