Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

प्याज ने लोगों को रुलाया, 100 के पार पहुंचे दाम

Published

on

Loading

नई दिल्ली। प्याज एक बार फिर आम आदमी को रुलाने लगी है। दिल्ली में खुदरा बाजार में प्याज की कीमत 100 रुपए तक पहुंच गई है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में प्याज के दाम लोगों के आंखों में और आंसू ला सकते हैं।

व्यापारियों के मुताबिक प्याज की कीमत में आने वाले समय में 120 रुपए तक पहुंच सकती है। हालांकि सरकार ने प्याज की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार प्याज की कीमत को कम करने के लिए सरकार दूसरे देश से प्याज आयात करने पर विचार कर रही है।

आपको बता दें कि बेमौसम बारिश की वजह से प्याज की फसल को भारी नुकसान हुआ है। यही वजह है कि प्याज के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। व्यापारियों ने कीमतों में और बढ़ोतरी होने की आशंका व्यक्त की है। ज्यादातर किसान अपना पुराना स्टॉक ही बेच रहे हैं।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending