Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

फिल्म निर्देशक निशिकांत कामत के निधन की खबर ने बॉलीवुड को झंकझोरा

Published

on

Loading

बॉलीवुड फिल्म निर्देशक निशिकांत कामत के निधन की खबर ने सबको झंकझोर कर रख दिया है। कामत कई शानदार फिल्मों का निर्देशन भी कर चुके थे।

इस वर्ष ऋषि कपूर, इरफान खान, सुशांत सिंह राजपूत के बाद अब फिल्म निर्देशक निशिकांत कामत के निधन की खबर सामने आई है। इससे पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दिख रही है।

अब सिलिंडर में गैस कम होने पर ग्राहक कर सकेगा शिकायत, होगी एजेंसी पर कार्रवाई

कामत लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे, उनकी मौत कब हुई इस बात की फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है।

#bollywood #film #nishikantkamat #sadnews

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending