Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कोरोना के बाद भारत में आया एक और खतरनाक वायरस, हवा में तेजी से है फैलता!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। इस जानलेवा वायरस से अबतक दुनियाभर के 4300 लोगों की जान जा चुकी है जबकि डेढ़ लाख से ज्यादा लोग अभी भी इससे संक्रमित हैं।

भारत में भी इस वायरस ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। इस बीच भारत में कोरोना के अलावा एक और खतरनाक वायरस ने दस्तक दे दी है। गुजरात के संतरामपुर के प्रतापपुरा इलाके में घोड़ों में ग्लेंडर नामक वायरस देखने को मिला है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये वायरस इतना खतरनाक होता है कि ये सिर्फ हवा से फैलता है और जानवरों से इंसान में फैलने में वक्त नहीं लगता। जानवर के पास जाने से ये वायरस इंसान में फैलता है।

दरअसल, एक घोड़े की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच की गई तो घोड़े में ग्लेंडर नामक वायरस पाया गया। इलाज के दौरान ही घोड़े की मौत हो गई।

वायरस की पुष्टि होने के बाद घोड़े के साथ रखे गए दूसरे घोड़े की भी जांच की गई, जिसमें सभी चार घोड़ों का ग्लेंडर वायरस पॉजिटिव आया। इसके बाद वन विभाग की ओर से इन घोड़ों को जहरीला इंजेक्शन देकर उनको मौत के घाट उतार कर उन्हें रिहाइशी इलाके से दूर दफना दिया गया।

घोड़े में पाए गए ग्लेंडर नाम के इस वायरस को लेकर अब प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। खुद एनिमल हसबेंडरी डिपार्टमेंट आस-पास के सभी पालतू जानवरों की चेकिंग कर रहा है, ताकि अगर वायरस दूसरे जानवर में फैला हो तो उसे रोका जा सके। वहीं, उन घोड़े के संपर्क में आने वाले लोगों की भी चेकिंग की जा रही है। यह वायरस इंसान में भी हवा के जरिए फैलता है।

जानकारी के मुताबिक अब्दुल सत्तार पठान नाम के शख्स का घोड़ा पिछले कुछ वक्त से बीमार था। उस घोड़े को पशु अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई, वहीं दूसरे घोड़े में भी ये वायरस पॉजिटिव आया।

ग्लेंडर वायरस के पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया, जिसके बाद संतरामपुर शहर और तहसील के घोड़े, खच्चर और गधे को मिलाकर 176 जानवरों के सैंपल लैब में भेजे गए हैं। ये वायरस घोड़े की प्रजाति में ज्यादातर देखने को मिलता है, जो इंसान में भी जानवर के संपर्क में आने की वजह से फैल सकता है।

 

नेशनल

जो राम को लाए है, वो ‘राम’ के भरोसे है

Published

on

Loading

कमल भार्गव

एक बरसों पुराना मशहूर भजन है ‘तेरा राम जी करेंगे बेड़ा पार, उदासी मन काहे को करें ..’। इन दिनों चल रहे चुनावी माहौल में इस भजन को कई मायनों में सटीक माना जा सकता है। पहला भारतीय जनता पार्टी द्वारा बीती जनवरी में अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति स्थापित कर एक मास्टर स्ट्रोक खेलना तो दूसरी तरफ पश्चिमी उत्तर प्रदेश खास तौर पर मेरठ में भगवान राम का किरदार रुपहले पर्दे पर निभाने वाले अरुण गोविल को मरेठ-हापुड़ लोक सभा सीट पर अपना उम्मीदवार बना कर माहौल को राममय करने की कवायद की है।

देखा गया है कि बीजेपी खास तौर पर मोदी-शाह के फैसले ज्यादातर चौंकाने वाले होते रहे है। एक बार फिर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मेरठ-हापुड़ लोक सभा सीट पर हैट्रीक लगाने वाले मौजूदा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल का टिकट काट कर रुपहले पर्दे के ‘राम’ अक्का अरुण चन्द्रप्रकाश गोविल को अपना प्रत्याशी घोषित कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया था। काफी हद तक को महानगर कि जनता को यह समझ नहीं आ रहा कि पार्टी का ये फैसला सही है या गलत है। हर किसी के अपने-अपने तर्क है। शहर की जनता का मानना है कि जो मिजाज और लोगों को एक स्थानीय नेता समझ सकता है वो एक बाहरी समझ से परे हो सकता है। देखा जाए तो ये तर्क इस लिए भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि सन 1952 से लेकर अब तक के लगभग सोलह लोक सभा चुनावों में से दस बार बाहरी प्रत्याशी ने इस सीट का नेतृत्व किया है। इसमें वर्ष 1951, 1957, 1962 व 1971 के चुनाव में शाह नवाज खान सांसद के तौर पर शामिल है। इसी प्रकार छठी, सातवीं व आठवीं लोक सभा में एक बार फिर से कांग्रेस कि कद्दावर नेत्री महोसिना किदवई को प्रत्याशी बना गया था और उन्होंने बाहरी प्रत्याशी के तौर पर तीनों बार चुनाव में जीते हासिल की थी। वहीं सन 1999 में भी कांग्रेस ने अवतार सिंह भड़ाना को मैदान में उतारा था ओर वो इस सीट से सांसद चुने गए थे।

ऐसे में एक बार फिर मौजूदा रुलिंग पार्टी ने टीवी धारावाहिक रामायण के राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को मैदान में उतारा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहले चरण का चुनाव हो चुका है। अब सभी की निगाह दूसरे चरण पर है। भारतीय जनता पार्टी हर चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से ही अपनी चुनावी अगाज पिछले कई चुनावों में करती आ रही है। इस बार पीए मोदी ने नारा दिया है ‘अब की बार चार सौ पार’। कहा जा सकता है कि भाजपा इस क्षेत्र में कोई चांस लेना नहीं चाहती है और खास तौर पर पहले और दूसरे चरण में अपनी पार्टी के लिए बढ़त बनने की पूरी कोशिश कर रही है। काफी हद तक माना जा रहा है कि मजबूत दावेदारी और प्रत्याशियों के मान मनोवल के लिए मेरठ अकेले में प्रधानमंत्री मोदी एक बार तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मात्र लगभग दो से तीन सप्ताह के अंतराल में तीन जन सभा तो एक सम्मेलन को समबोधित कर चुके है।

एक नजर राजनीतिक समीकरण पर डाले तो मेरठ समेत वेस्ट यूपी में किसान और गन्ना एक बड़ा मुद्दा रहा है, ऐसे में इस क्षेत्र को जाट लैंड के तौर पर भी माना जाता है। बाकी हर चुनाव में मतदान से पहले धर्म और जाति के नाम पर ध्रुवीकरण होना एक आम धारना है। 2024 के रण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक राहत तो सत्ताधारी पार्टी के लिए कम से कम है और वो है आखिर में राष्ट्रीय लोक दल से गठबंधन होना। माना जा सकता है कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से नवाजा जाना और जंयत चौधरी का साथ कही ना कही किसान और जाटों को एक जुट करने में मददगार साबित होगी। पर एकाएक ठाकुरों का एकाएक बीजेपी से नाराजगी जताना और दूरी बनाना भी एक चिंता का विषय बना हुआ है।

लेकिन अब सवाल है दलित – मुस्लिम – हिन्दू वोट बैंक का। इस बार के चुनाव में बीजेपी और आरएलडी एक साथ है तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन चुनावी मैदान में है, तो वही मायावती की बहुजन समाजवादी पार्टी अकेले ही मोर्चा सँभाले हुए है। इसे रणनीति कहा जाए जा फिर सोची समझी चाल कि मेरठ – हापुड सीट पर किसी भी पार्टी ने मुस्लिम प्रत्याशी को नहीं उतारा है। देखा जाए तो शायद ये ऐसा पहले मौका होगा। अब तक ये देखा गया है कि आखिर में चुनाव मेरठ और आसपास के शहरों में हिन्दू – मुसलिम के नाम ही होता रहा है। ऐसे में वोट धर्म – जात बिरादरी के नाम पर बिखरता नजर आ रहा है। माना जा सकता है कि मुस्लिम काफी हद तक समाजवादी पार्टी के तरफ जा सकता है तो दलित बहुजन समाजवादी पार्टी के अलावा अन्य दलों में बट सकता है। भगवा पार्टी को उम्मीद है कि उसके पक्ष में हर वर्ग जाति और समाज का वोटर है। ऐसे में ‘राम’ की एंट्री को बीजेपी अपना तुरप का इक्का मान रही है। पार्टी से जुड़े लोगों की माने तो ‘राम जी’ के आने से ना सिर्फ मेरठ में फर्क पड़ेगा बल्कि सम्पूर्ण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राम लहर देखी जा सकेगी।

‘राम’ के सक्रिय राजनीति में आने से अब पीएम मोदी और सीएम से लेकर पार्टी का हर छोटा और बड़ा कार्यकर्ता इसे अपनी प्रतिष्ठा मान रहा है। देखा जाए तो हर स्तर पर राम यानी अरुण गोविल के लिए जन सभा और समर्पक, रोड शो की जा रही है। लेकिन ऐसे में स्थानीय की जगह बाहरी प्रत्याशी को मैदान में उतरना और ‘राम’ बाण का चलाना कितना सफल रहेगा ये तो वक्त ही बताएगा।

Continue Reading

Trending