Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भाजपा से साथ नाता तोड़ने से बेहद खुश हैं भाजपा का ये दिग्गज नेता, कहा कर्नाटक में लोकतंत्र नष्ट करने का चल रहा बेशर्मी भरा प्रयास

Published

on

Loading

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार की तीखी आलोचना करने वाले दिग्गज नेता यशवंत सिन्हा ने कहा कि “वह अगले साल लोकसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने में विफल रहने पर भी ऐसा ही करेगी। कृपया मेरी चेतावनी पर ध्यान दें।”

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा ने कर्नाटक में हो रहे राजनीतिक घटनाक्रमों को लोकसभा चुनावों का अभ्यास करार दिया।

पूर्व वित्त मंत्री ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, “कर्नाटक में आज जो हो रहा है वह एक अभ्यास है, जिसे 2019 में लोकसभा चुनाव के बाद दिल्ली में दोहराया जाएगा।”

यशवंत सिन्हा ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि उन्हें भाजपा के साथ नाता तोड़ने की खुशी है।

उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि मैंने उस पार्टी का साथ छोड़ दिया, जो कर्नाटक में लोकतंत्र को नष्ट करने का बेशर्मी भरा प्रयास कर रही है। यदि वह अगले साल लोकसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने में विफल रहने पर भी ऐसा ही करेगी। कृपया मेरी चेतावनी पर ध्यान दें।”

यशवंत सिन्हा ने पिछले महीने भाजपा को अलविदा कह दिया था। इनपुट आईएएनएस

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending