Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रणबीर की इस आदत की जिम्मेदार हैं उनकी मां, फोटो देखकर आपको भी हो जाएगा यकीन

Published

on

रणबीर कपूर

Loading

मुंबई। एक्टर रणबीर कपूर अपनी फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ की वजह से भी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। रणबीर अपनी मां नीतू कपूर के काफी क्लोज हैं। मां बेटे की जोड़ी को अक्सर तस्वीरों में विदेशों में हैंगआउट करते काफी बार देखा गया है।

रणबीर कपूर

मां-बेटे एक दूसरे की फोटोज पर भी अक्सर कमेंट भी करते रहते हैं। हाल ही में नीतू ने एक ऐसी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसके बाद रणबीर से जुडा एक राज खुल गया है। यह राज़ है रणबीर कपूर के टोपी पहनने का।

रणबीर कपूर

दरअसल, नीतू कपूर ने खुद की एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें वह टोपी पहने हुए दिख रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा है, ‘टोपी जनेटिक है। मुझे लगता है यह आदत खानदानी है।’

रणबीर कपूर

बता दें कि रणबीर कपूर को भी टोपी से काफी लगाव है। वह अक्सर ही टोपी पहने नजर आते हैं। चाहे एयरपोर्ट हो, दोस्तों के साथ डिनर हो या कैजुअल पार्टी हो, सभी जगह रणबीर कैप जरूर पहनकर जाते हैं।

Topi is genetic I think runs in the family ???

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

आपको बता दें कि रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ से ज्यादा अलिया भट्ट के साथ रिलेशन की वजह से सुर्खियों में हैं। बातों-बात में दोनों ने कई दफा यह संकेत दिए हैं कि वह रिलेशन में हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending