Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अमेरिकी खुफिया एजेंसी का दावा, भारतीय सेना ने मार गिराए चीन के 35 से ज्यादा सैनिक

Published

on

Loading

नई दिल्ली। मंगलवार को लद्दाख के गलवान में भारतीय और चीनी सेना की हिंसक झड़क में में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए। वहीँ इस खूनी झड़प में चीन के 35 सैनिक भी ढेर हुए हैं। भारत ने अपने शहीद हुए जवानों की संख्या पहले ही बता दी थी जबकि चीन अपने जवानों के मारे जाने की खबर को छुपा रहा था। जिनपिंग सरकार इस नुकसान को इसलिए नहीं बता रही थी क्योंकि वह चीन की जनता के सामने शर्मिंदा महसूस नहीं करता चाहती है। हालांकि अब अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि भारतीय सेना के साथ झड़प में चीन के 35 सैनिक ढेर हो गए हैं।

इनमें चीनी सेना का एक सीनियर अफसर भी शामिल हैं। यूएस न्यूज में छपी एक खबर के मुताबिक, अमेरिका इस पूरी स्थिति पर काफी गंभीरता से नज़र बनाए हुए है। भले ही चीन ने उसके नुकसान की कोई आधिकारिक पुष्टि न की हो, लेकिन अमेरिकी ख़ुफ़िया एजेंसियों ने भी माना है कि चीन का भारत से ज्यादा नुकसान हुआ है। ख़ुफ़िया एजेंसियों के मुताबिक इस झड़प में चीन के कम से कम 35 सैनिक हताहत हुए हैं।

अमेरिकी सूत्रों के मुताबिक, दोनों ही देशों के सैनिक हथियारों के बिना हिंसक झड़प में शामिल हुए। इस दौरान सैनिकों ने एक दूसरे पर चाकू और लोहे की रॉड और अन्य चीजों से हमला किया। इस झड़प के दौरान दोंनो ही पक्षों के कई जवान फिसल कर खाई में गिर गए और उनकी मौत हो गई।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending