Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मुंबई के डब्‍बावाले बांटेंगे प्रिंस हैरी की शादी के लड्डू, आप भी चख सकते हैं

Published

on

Loading

कहते हैं शादी ऐसा लड्डू है कि खाने वाला भी पछताता है और न खाने वाला भी। लेकिन अगर लड्डू किसी और की शादी का हो तो बिना डरे आनंद उठाया जा सकता है। इसलिए तैयार हो जाइए ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की शादी की मिठाई खाने के लिए। प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल की शाही शादी 19 मई को होने वाली है और इस दिन मुंबई के मशहूर डब्‍बावाले अपने टिफिन के रोजाना के मेन्यू के साथ शादी की मिठाई भी बांट रहे हैं। डब्‍बावाला असोसिएशन के प्रवक्‍ता का कहना है कि हम अपनी ओर से पारंपरिक मराठी स्‍टाइल का शादी का जोड़ा भी तोहफे के तौर पर ब्रिटेन भेजेंगे।

2003 में प्रिंस हैरी और विलियम के पिता प्रिंस चार्ल्स मुंबई में डब्‍बावालों से मिलने आए थे

डब्‍बावालों और ब्रिटेन के शाही खानदान का संबंध 2003 से है जब प्रिंस हैरी और विलियम के पिता प्रिंस चार्ल्स मुंबई में डब्‍बावालों से मिलने आए थे। प्रिंस ने डब्‍बावालों की बहुत तारीफ सुनी थी यह मुलाकात इसी सिलसिले में हुई थी। खैर इस मुलाकात में प्रिंस ने डब्‍बावालों को अपनी शादी में आने के लिए आमंत्रित किया था । 2005 में प्रिंस चार्ल्स और कैमिला पार्कर की शादी हुई जिसमें मुंबई के डब्‍बावालों के दो प्रतिनिधि शामिल हुए थे।

इस साल जब प्रिंस चार्ल्स के बेटे हैरी की शादी होने वाली है तो डब्‍बावालों ने इस खूबसूरत मौके पर अपनी खुशियों का इजहार करने के लिए इस अनोखे त‍रीके के बारे में सोचा है।

प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल की शाही शादी 19 मई को होने वाली है

डब्‍बावालों की टिफिन सर्विस भारत ही नहीं दुनिया भर में मशहूर है। आपको शायद पता होगा कि ये पिछले 125 बरस से हर रोज दो लाख लोगों को खाना पहुंचा रहे हैं। उनकी इस प्रबंधन क्षमता के बारे में दुनिया के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में पढ़ाया जाता है।

अन्तर्राष्ट्रीय

सरबजीत सिंह के हत्यारे की लाहौर में हत्या, अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोली

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले शख्स अमीर सरफराज तांबा अज्ञात बंदूकधारियों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अमीर सरफराज तांबा लाहौर के इस्लामपुरा इलाके में रहता था, जहां मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उसके घर में घुसकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले अमीर सरफराज को लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का करीबी माना जाता था। सरफराज को ‘लाहौर के असली डॉन’ के नाम से जाना जाता था। सरफराज पाकिस्तान में कई संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था और और सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त था। FIR में सरफराज के भाई जुनैद ने पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार जिक्र किया है।

जुनैद ने बताया कि जिस समय अज्ञात बंदूकधारी घर में घुसे, तब वह अपने भाई सरफराज के साथ घर में मौजूद था। जुनैद ने बताया कि वो ग्राउंड फ्लोर पर था, जबकि अमीर सरफराज ऊपर वाले फ्लोर पर था। दोपहर में करीब 12.40 बजे पर 2 अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके घर पहुंचे। इसमें से एक व्यक्ति ने हेलमेट पहना था और दूसरे व्यक्ति ने मास्क लगाया था। दोनों ने घर में घुसते ही अमीर सरफराज पर 3 गोलियां चलाई और फरार हो गए।

गौरतलब है कि भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह को पाकिस्तान ने जासूसी का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया था। सरबजीत 30 अगस्त 1990 को गलती से पाक सीमा में चला गया था। तब पाक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और इस्लामाबाद में हुए बम धमाकों के मामले में गिरफ्तार किया था। पाक पुलिस का दावा था कि भारत के तरनतारन के गांव भिखीविंड निवासी सरबजीत सिंह भारतीय एजेंसियों का जासूस है। कई सालों तक पाक जेल में बंद रखने के बाद पाक खुफिया एजेंसी ISI के इशारों पर अमीर सरफराज ने साल 2013 में जेल में सरबजीत की हत्या कर दी थी।

Continue Reading

Trending