Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

कभी कपंनी में लेबर का काम करते थे, आज हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार

Published

on

Loading

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरस्टार के संघर्ष की कहानी आपने सुनी होगी। आज हम आपको एक ऐसे कलाकार के बारे में बताने जा रहे हैं जो खुद तो स्टार नहीं बन सका लेकिन कई एक्टर-एक्ट्रेस को सुपरस्टार बना दिया।

हम बात कर रहे हैं जहर, मर्डर 2 जैसी फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर मोहित सूरी की। मोहित आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूरी की फिल्में यूथ ओरिएंटेड होती हैं मोहित को कामयाबी विरासत में नहीं मिली।

इसके लिए उन्होंने लंबा संघर्ष किया है। एक समय था जब वे टी-सीरीज के ऑफिस में कैसेट्स उठाने का काम करते थे। लेकिन आज वे अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल कर चुके हैं।

मोहित आवारापन, आशिकी 2, कलयुग, एक विलेन जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें।

मोहित सूरी की मां हीना सूरी, फिल्ममेकर मुकेश भट्ट और महेश भट्ट की छोटी बहन हैं। उनका निधन 37 साल की उम्र में हो गया था। उस वक्त मोहित की उम्र मात्र 8 साल थी।

मोहित ने खुद इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि उनके पिता कभी भी उनके क्लोज नहीं रहे। वे मोहित की बहन स्माइली के ज्यादा करीब थे। उन्होंने अपना ज्यादा वक्त मोहित को न देकर सिर्फ उनकी बहन स्माइली को ही दिया है।

मोहित ने 16 साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपनी पहली नौकरी टी-सीरीज के ऑफिस में बतौर ऑफिस असिस्टेंट की थी। वे कैसेट्स लाने और ले जाने का काम करते थे।

इसके बाद उन्होंने असिस्टेंट के रूप में डायेक्टर विक्रम भट्ट के साथ काम करना शुरू किया। दोनों ने मिलकर लगभग 8 फिल्मों में काम किया है।

मोहित ने साल 2005 में फिल्म जहर से अपने डायरेक्शन करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म में इमरान हाशमी के अपोजिट उदिता गोस्वामी को कास्ट किया गया था। फिल्म की शूटिगं के दौरान मोहित और उदिता करीब आ गए और कई साल के लंबे रिलेशन के बाद दोनों ने साल 2013 में शादी कर ली।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending