Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मोदी, जुमा ने द्विपक्षीय बातचीत की

Published

on

मोदी, जुमा ने द्विपक्षीय बातचीत की

Loading

मोदी, जुमा ने द्विपक्षीय बातचीत की

प्रिटोरिया| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुबा ने गुरुवार को द्विपक्षीय बातचीत की। इससे पहले मोदी का प्रिक्टोरिया में भव्य स्वागत किया गया।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, “पुरानी मित्रता में नया फ्लेवर जोड़ा गया। प्रधानमंत्री मोदी और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जुमा ने भारत, दक्षिण अफ्रीका संबंधों पर चर्चा की।”

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, “दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत। प्रधानमंत्री मोदी के प्रिक्टोरिया में यूनियन बिल्डिंग पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।”

मोदी गुरुवार को अपनी चार अफ्रीकी देशों के दौरे के दूसरे पड़ाव के तहत मोजाम्बिक से दक्षिण अफ्रीका पहुंचे हैं।

दक्षिण अफ्रीका के अंतर्राष्ट्रीय संबंध एवं सहयोग मंत्रालय के मंत्री नकोएना माशाबेन और छोटे उद्यमों के मंत्री लिंडीवे जुलु ने प्रिक्टोरिया के नौसेना अड्डे पर मोदी का स्वागत किया।

मोदी और जुमा के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद दोनों पक्ष प्रेस बयान जारी करेंगे। उसके बाद राष्ट्रपति जुमा आधिकारिक भोज देंगे।

वह भारतीय और दक्षिण अफ्रीकी मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ एक बैठक में भी हिस्सा लेंगे, जिसके बाद वह जोहान्सबर्ग में कंस्टीट्यूशन हिल का जाएंगे।

प्रधानमंत्री शाम को नेल्सन मंडेला फाउंडेशन जाएंगे। इसके बाद शाम को वह जोहान्सबर्ग में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे, जिसके बाद वह डर्बन के लिए रवाना हो जाएंगे।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending