Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सीएम योगी ने यूपी के थानों में महिला हेल्प डेस्क का किया शुभारंभ, अब महिला फरियादियों की बात सुनेंगी महिला पुलिसकर्मी

Published

on

Loading

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिला सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर हैं। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज उत्तर प्रदेश के 1535 थानों में बने महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। इस डेस्क की खासियत ये है कि यहां महिला फरियादियों की बात सुनने के लिए पुरुष अधिकारी नहीं बल्कि महिला अधिकारी मौजूद होंगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब महिलाएं निःसंकोच थानों में जाकर महिला पुलिस अधिकारियों से अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

योगी ने कहा कि ये हमारी प्राथमिकता है। इन महिला डेस्क पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर 24 घंटे काम किया जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि महिलाओं को सभी हेल्पलाइन नंबर्स की जानकारी होने चाहिए। उन्होंने कहा कि इन नंबर्स पर जरूरतमंद महिलाएं शिकायत करें ताकि उन्हें समाधान मिलने में देरी न हो। सीएम योगी ने शुक्रवार को प्रदेश के 1535 थानों में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। इन थानों में महिलाओं से संबंधित समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था होगी। सभी थानों में महिला डेस्क की शुरुआत का मकसद महिलाओं की शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान देना है। इन डेस्क पर महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, ताकि शिकायत लेकर पहुंचने वाली महिलाएं अपनी बात आसानी से रख सकें.

अत्याधुनिक महिला डेस्क राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड थाने में बनाई गई है। महिला हेल्प डेस्क पर मौजूद कंप्यूटर पर शिकायत दर्ज होने के बाद महिला फरियादी को पर्ची मिलेगी, जिससे पुलिस अपडेट भी लेती रहेगी। हेल्प डेस्क पर चौबीस घंटे के लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनात रहेगी, जो आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी कर महिलाओं की शिकायतें सुनेंगी।

नेशनल

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी तजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में हुए शामिल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी से नाता तोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। अब कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस प्रभारी और प्रियंका गांधी के करीबी तजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद ही बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले सोशल मीडिया पर इस्तीफे की जानकारी देते हुए बिट्टू ने कहा कि भारी मन से 35 साल बाद मैं कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं।

इसके अलावा, चौधरी करमजीत कौर ने भी बीजेपी मुख्यालय पहुंच कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बता दें करमजीत कौर कांग्रेस के टिकट पर जालंधर से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि, मौजूदा समय में वह कांग्रेस से नाराज बताई जा रही थीं।

जानकारी के लिए बता दें कि तेजिंदर सिंह बिट्टू ने शनिवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी नेता और एडवोकेट जयवीर शेरगिल से मुलाकात की थी। इसकी जानकारी खुद शेरगिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की थी। उन्होंने बिट्टू के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘तेजिंदर बिट्टू, पूर्व सचिव एआईसीसी, सह-प्रभारी हिमाचल प्रदेश से मिलना हमेशा खुश करता है। उनकी आगे की नई पारी के लिए शुभकामनाएं।’

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने के बाद से एक-एक करके कई सीनियर नेता पार्टी छोड़ते जा रहे हैं। कांग्रेस छोड़ने वाले ज्यादातर नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। इनमें अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ समेत कई नेता शामिल हैं।

 

Continue Reading

Trending