Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आईपीएल 2018 में इस खिलाड़ी ने मचाई सनसनी

Published

on

Loading

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को हरा दिया। मुंबई इंडियंस अपने पहले दोनों मैचों एक— एक विकेट से हार गई पर मुंबई टीम के फैंस मयंक मार्कंडेय के प्रदर्शन से बेहद खुश हैं।

वजह बिल्कुल साफ है मयंक मार्कंडेय। मयंक मार्कंडेय दो मैचों में सिर्फ 46 रन देकर सात खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। यह मयंक के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसी उपलब्धि की वजह से मयंक मार्कंडेय पर्पल कैप के हकदार हो गए हैं।

इस नए खिलाड़ी ने अपनी दमदार गेंदबाजी से आईपीएल में सनसनी मचा दी है। मयंक मार्कंडेय लेगब्रेक बॉलर हैं। मयंक ने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के 3 विकेट चटकाए और सनराइजर्स हैदराबाद के दूसरे मुकाबले में 4 खिलाड़ियों को आउट किया।

आईपीएल 2018 के ऑक्शन भारी बोलियों में खिलाड़ियों को खरीदा गया। आपको याद होगा जयदेव उनादकट जो पिछले सीजन में 30 लाख में बिके थे, राजस्थान रॉयल्स ने 11.50 करोड़ में खरीदा। ऐसी शानदार नीलामी में मयंक मार्कंडेय को मुंबई इंडियंस ने महज 20 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा।

मयंक मार्कंडेय का घरेलू राज्य पंजाब है। भटिंडा शहर में मयंक ने पंजाब के लिए विजय हजारे ट्रॉफी खेली। इस टूर्नामेंट में मयंक ने सबसे अधिक विकेट लेकर चयनकर्ताओं के के दिलों में बस गए।

उम्मीद है कि मयंक मार्कंडेय का प्रदर्शन आगे भी ऐसा ही होगा, वो अपनी टीम के चहेते सितारे बने रहेंगे या कोई दूसरा उनकी जगह लेगा।

 

नेशनल

कर्नाटक के मंत्री बोले- मोदी-मोदी के नारे लगाने वालों को थप्पड़ मारे जाने चाहिए

Published

on

Loading

बेंगलुरु। कर्नाटक के मंत्री शिवराज तंगाडागी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाने वाले युवकों और छात्रों को थप्पड़ मारे जाने चाहिए। मंत्री ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए बीजेपी नीत केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। कन्नड़ एवं संस्कृति मंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में वोट मांगने के लिए शर्म आनी चाहिए, क्योंकि वह विकास के मोर्चे पर भी विफल रही है।

“दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था”

तंगाडागी ने कहा, “उन्हें शर्म आनी चाहिए। वे विकास का एक काम तक नहीं कर पाए, फिर किस मुंह से वोट मांग रहे हैं। उन्होंने दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। क्या उन्होंने किसी को नौकरी दी। जब नौकरियों के बारे में पूछो तो वे कहते हैं- पकौड़े बेचो, उन्हें शर्म आनी चाहिए।” कोप्पल जिले के करातागी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, अगर कोई छात्र या युवक अब भी ‘मोदी-मोदी’ कहे तो उन्हें थप्पड़ मारे जाने चाहिए

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि ने मंत्री की टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आगामी लोकसभा चुनाव कांग्रेस के बहुत बुरी तरह से हारने को भांपकर वे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं और वे प्रधानमंत्री मोदी को तानाशाह कहते हैं!” भाजपा ने निर्वाचन आयोग को याचिका देकर मंत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Continue Reading

Trending