Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

जल्द शादी कर सकते हैं मैक्सवेल, इस भारतीय लड़की को कर रहे हैं डेट

Published

on

Loading

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज़ ग्लेन मैक्सवेल जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। मैक्सवेल भारतीय मूल की लड़की विनी रमन को करीब दो साल से डेट कर रहे हैं।

आए दिन दोनों की पार्टी करते तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। खबर है कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। हालांकि दोनों की तरफ से शादी की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

विनी रमन और मैक्सवेल काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। विनी रमन मेलबर्न में ही रहती हैं। पेशे से फार्मासिस्ट विनी अपनी और मैक्सवेल की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। दोनों अक्सर विदेश टूर पर भी साथ जाते हैं।

अगर मैक्सवेल और विनी की शादी होती है तो यह दूसरा मौका होगा, जब कोई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भारतीय मूल की लड़की से शादी करेगा। इससे पहले शॉन टेट ने 2014 में मासूम सिंघा से शादी की थी। वह भी भारतीय मूल की थीं, दोनों की आईपीएल के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी।

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending