Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम बंदोपाध्याय का कोरोना से निधन

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम बंदोपाध्याय का आज सुबह कोरोना से निधन हो गया। असीम बंदोपाध्याय पिछले एक माह से कोरोना से संक्रमित थे, जानकारी के अनुसार अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया जाएगा। उनका उपचार कोलकाता के मेडिका सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल में चल रहा था।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक आज सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। कोलकाता के मेडिका सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ.आलोक रॉय ने जानकारी देते हुए बताया कि ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम का अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह असीम बंदोपाध्याय ने आखिरी सांस ली। सीएम ममता बनर्जी के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश

हरदोई में 16 बार चुनाव लड़ा, हर बार मिली हार, फिर से मैदान में उतरे शिवकुमार

Published

on

Loading

हरदोई। देश भर में चुनाव का माहौल गरमाया हुआ है और ऐसे में हरदोई में भी चुनाव की गरमा गरमी अब खूब देखने को मिल रही है। यहां पर एक ऐसे प्रत्याशी भी है जो 17 वी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अब तक कुल 16 बार चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें आजतक किसी भी चुनाव में जीत नहीं मिली है। इनका नाम है शिवकुमार और यह शहर कोतवाली क्षेत्र के मन्नापुरवा के रहने वाले है।

इनका कहना है कि वह हारने के बाद भी वह चुनाव लड़ते रहेंगे क्योंकि जनता उनका सम्मान बरकरार रखती है। उन्होंने कहा कि इस बार अगर वह जीतते हैं तो लोकसभा क्षेत्र के लोगों की हर समस्या के समय उनके साथ खड़े रहेंगे और उनका सहयोग करेंगे। शिवकुमार ने प्रत्येक बार निर्दलीय होकर चुनाव लड़ा है।

शिवकुमार ने 3 प्रधानी के चुनाव 3 जिला पंचायत के साथ 7 चुनाव विधानसभा और अब तक 3 चुनाव दिल्ली वाले यानी लोकसभा ले लड़े है और अब वह चौथी बार 2024 में लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उनका कहना है कि उनके मुद्दे क्या है अगर वह बता देंगे तो लोग नकल कर लेंगे।

Continue Reading

Trending