Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

PHOTOS : मलाइका अरोड़ा ने कराया हॉट फोटोशूट, देख कर रह जाएंगे दंग

Published

on

Loading

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। अपने पहले आइटम नंबर ‘चल छैय्यां छैय्यां’ से लोगों के दिलों पर छा जाने वाली एक्ट्रेस मलाइका किसी पहचान की मोहताज़ नहीं हैं। मलाइका सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं, और अपनी फोटोज़ सोशल मीडिया पर शेयर करना कभी नहीं भूलती है। मलाइका की अदा पर देश के लाखों लोग फिदा रहते है।

हाल में मलाइका ने एक फोटोशूट कराया है। सभी फोटोज़ में वे स्टनिंग लग रही हैं। हाई नेक बॉडी फिटेड थाई स्लिट गाउन में उनकी खूबसूरती का जवाब नहीं।

मलाइका भले 44 साल की हो गयी हो लेकिन वो खुद को फिट रखे हुए हैं। उनके लुक्स को देखकर उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। उनके फोटोशूट की हर फोटो फैंस के बीच वायरल होती है।

खुद को फिट रखने के लिए मलाइका जिम और योगा करती हैं। अक्सर उन्हें जिम के बाहर स्पॉट किया जाता है। उनके एक्सरसाइज करते हुए वीडियो भी सामने आते हैं।

हाल ही में मलाइका को इंडियाज गॉट टैलेंट के सेट पर देखा गया था। इसे वे जज कर रही हैं। उनके साथ करण जौहर और किरण खेर भी जज पैनल में शामिल हैं।

PHOTOS : 
PHOTOS : 

 

 CREDIT: INSTAGRAM

 

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending